Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 8 साल बाद आज वोटिंग:145 प्रत्याशी मैदान में हैं; 24 हजार छात्र मतदान में शामिल, रात में रिजल्ट आएगा

    8 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में आठ साल बाद गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव हो रहा है। कैंपस में सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हुई। जो शाम तक चलेगी। एएमयू और इससे अटैच वीमेंस कालेज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव समेत 35 पदों के लिए कुल 145 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों ही संस्थानों (एएमयू और वीमेंस कालेज) के 24,822 मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेकर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। वोटिंग खत्म होने के दो घंटे बाद शाम 7 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए यूनियन हॉल के पास स्थित एबीके यूनियन स्कूल को केंद्र बनाया गया है। कैंपस के बाहर फोर्स तैनात है। आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई है , ताकि मतदान और मतगणना के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। इससे पहले 2018-19 में चुनाव हुए थे। इसके बाद सीएए-एनआरसी आंदोलन और कोरोना महामारी के चलते चुनाव नहीं हो सके। छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर इस बार 19 दिन तक छात्रों ने आंदोलन किया था। जिसके बाद छात्रसंघ चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रवि किशन को मिला गुप्त मंत्र:राजा भैया के न्योते पर पाठकजी खामोश, मंत्रीजी के दरबारी नहीं बनेंगे बाहुबली
    Next Article
    गाजियाबाद में योगी की पदयात्रा के लिए 3200 पुलिसकर्मी तैनात:ट्रैफिक संभालेंगे 600 जवान; राजनगर एक्सटेंशन में होगा कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment