Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में योगी की पदयात्रा के लिए 3200 पुलिसकर्मी तैनात:ट्रैफिक संभालेंगे 600 जवान; राजनगर एक्सटेंशन में होगा कार्यक्रम

    9 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 5 नवंबर को गाजियाबाद में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक 3,200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 600 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद राजनगर एक्सटेंशन में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी ने पदयात्रा में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। सभी मंडल अध्यक्षों, जिला और महानगर अध्यक्षों समेत अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षा में डीआईजी रैंक के 2 अधिकारी तैनात पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। सुरक्षा में डीआईजी रैंक के दो, एसपी रैंक के पांच और एसीपी रैंक के आठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह राजनगर एक्सटेंशन स्थित कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे और पदयात्रा में शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 8 साल बाद आज वोटिंग:145 प्रत्याशी मैदान में हैं; 24 हजार छात्र मतदान में शामिल, रात में रिजल्ट आएगा
    Next Article
    4 चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला की मौत:बदायूं में इलाज के दौरान गई जान, 3 बेटियों और 1 बेटे को जन्म दिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment