Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU छात्रसंघ चुनाव:अध्यक्ष नौमान बोले- विरोधियों को साथ लेकर चलेंगे, उपाध्यक्ष नसरा बोलीं- छात्रों की समस्याओं को दूर कराएंगे

    1 day ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव हुए और नई टीम ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष नौमान अशरफ, उपाध्यक्ष नसरा नईम और सचिव मोहम्मद हमदान पहली बार मीडिया के सामने आए। तीनों ने कहा कि चुनाव में किए गए वादों को पूरा करना और छात्रों की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। अध्यक्ष नौमान अशरफ बोले- विरोधियों को भी साथ लेकर चलेंगे नौमान अशरफ ने कहा कि आठ साल के लंबे इंतजार के बाद छात्रसंघ की वापसी हुई है। यह जीत खुशी के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आई है। चुनाव के दौरान छात्रों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ विरोधियों को भी साथ लेकर चलेंगे। उपाध्यक्ष नसरा नईम बोलीं- कैंपस में डर के बिना अपनी बात रख सकेंगे छात्र नसरा नईम ने कहा कि बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी मिली है। उनकी कोशिश होगी कि AMU से ऐसे छात्र नेता निकलें, जिनमें नेतृत्व करने का आत्मविश्वास हो। कैंपस में कोई भी छात्र अपनी बात रखने या आवाज उठाने से डरे नहीं। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान और उनके भविष्य को बेहतर बनाना प्राथमिकता होगी। सचिव हमदान बोले- समर्थक ही नहीं, विरोधियों के भी सचिव हूं मोहम्मद हमदान ने कहा कि वह पूरे अलीगढ़ के सचिव हैं। जिन्होंने उन्हें वोट दिया और जिन्होंने विरोध किया, वे सभी के लिए काम करेंगे। छात्रों के साथ इंसाफ करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से छात्रों पर कोई गलत कार्रवाई होती है तो उसे वापस कराने की कोशिश करेंगे। एकेडमिक और एग्जीक्यूटिव काउंसिल से जुड़े छात्रहित के मुद्दों को भी उठाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में पंचायत मतदाता सूची में होगा संशोधन:DM बोले- अफसर नाम जोड़ें, अपात्रों के नाम हटाएं
    Next Article
    दिवाली से पहले मेरठ की हवा खराब, AQI 387:बुजुर्गों को सांस लेने में हो रही परेशानी, डॉक्टर ने बाहर ना निकलने दी सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment