Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिवाली से पहले मेरठ की हवा खराब, AQI 387:बुजुर्गों को सांस लेने में हो रही परेशानी, डॉक्टर ने बाहर ना निकलने दी सलाह

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ में दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 266 दर्ज किया गया, जबकि शताब्दीनगर के सेक्टर-4सी में यह 387 तक पहुंच गया। शहर के सभी निगरानी केंद्रों में यहां हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। मौसम में बदलाव और हवा की धीमी गति के चलते प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं। सुबह हल्की ठंड और धुंध के बीच प्रदूषण की परत महसूस की जा रही है। इसका असर खासकर सुबह और शाम के समय अधिक दिखाई दे रहा है। गंगानगर में AQI 252, जयभीम नगर में 222 शहर के अन्य निगरानी केंद्रों पर भी हवा की गुणवत्ता खराब दर्ज की गई। गंगानगर में AQI 252, एमआईटी कॉलेज क्षेत्र में 235, जयभीम नगर में 222 और पल्लवपुरम में 204 रहा। आसपास के जिलों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। बागपत में AQI 271, गाजियाबाद में 263, शामली में 208 और मुजफ्फरनगर में 206 दर्ज किया गया। पटाखों से और बिगड़ सकती है हवा की गुणवत्ता दिवाली पर आतिशबाजी के चलते प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, पटाखों से निकलने वाला धुआं वातावरण में पहले से मौजूद प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ा सकता है। इससे हवा की गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है। प्रदूषण को देखते हुए लोगों को सुबह-शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU छात्रसंघ चुनाव:अध्यक्ष नौमान बोले- विरोधियों को साथ लेकर चलेंगे, उपाध्यक्ष नसरा बोलीं- छात्रों की समस्याओं को दूर कराएंगे
    Next Article
    जिम के बाहर युवकों ने पथराव और फायरिंग की:एटा में दो गोलियां अस्पताल के शीशे तोड़कर निकलीं, 6 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment