Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU में पार्किंग विवाद में गार्डों ने युवक को पीटा:कलावा देखकर भड़के, परिजन ने कराई FIR, 4 सुरक्षाकर्मी जेल भेजे गए

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के जेएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदार की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने पार्किंग विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटा। उसके हाथ में कलावां देखा तो और भड़क गए। इसकी शिकायत थाना सिविल लाइंस पुलिस से की गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। घटना 27 फरवरी की है। इसका वीडियो 28 फरवरी को सामने आया। ​पार्किंग को लेकर हुआ था झगड़ा ​घटना 27 फरवरी रात की है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव बरहेती निवासी तेजवीर सिंह अपने किसी परिचित के इलाज के सिलसिले में जेएन मेडिकल कॉलेज आए थे। आरोप है कि ट्रामा सेंटर के पास बाइक खड़ी करने को लेकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से उनकी कहासुनी हो गई। ​कमरे में बंद कर लाठियों से पीटा तेजवीर सिंह का आरोप है कि ​गार्ड्स ने पीछा किया और जबरन पकड़कर पुरानी इमरजेंसी के एक कमरे में बंद कर दिया। वहां करीब 20-25 लोग मौजूद थे। वहां पर पीड़ित के कपड़े उतरवाकर प्रताड़ित किया गया। कपड़े उतरने के बाद हाथ पर बंधा कलावा देखकर वह लोग और भी उग्र हो गए। उन्होंने धार्मिक टिप्पणी करते हुए जमकर लाठियां बरसाईं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि एएमयू में मजहबी आधार पर हिंदुओं के साथ भेदभाव का यह पहला मामला नहीं है। ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू केंद्र सरकार के अधीन है और हिंदुओं के टैक्स से भी चलती है। इस प्रकरण में जांच के बाद सभी दोषियों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मोबाइल छीनने का आरोप ​पीड़ित का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया ताकि वह किसी को मदद के लिए न बुला सके। जब तेजवीर ने बताया कि उसका हाल ही में चेहरे का ऑपरेशन हुआ है, तो आरोपियों ने कहा कि तुझे जान से मार देंगे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। बाद में तुझे मोर्चरी में डाल देंगे, वो इसीलिए बनी है। मामले की जानकारी पर पीड़ित के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर चार आरोपियों रजा नगर निवासी फराज पुत्र मुकर्रम, इलाहाम हैदर पुत्र जरगाम हैदर निवासी दोदपुर, निजाम पुत्र अब्दुल रशीद निवासी लोको कॉलोनी और नगला पटवारी निवासी मोहम्म्द आरिफ पुत्र मोहम्मद चमन को शनिवार को गिरफ्तार कर दिया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेजा गया है। अन्य हमलावरों को भी किया जाएगा गिरफ्तार ​सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए चारों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप, फंदे से शव मिला
    Next Article
    डॉक्टरों ने केमिकल रंगों से बचने की अपील की:भदोही में होली पर त्वचा और आंखों को नुकसान से बचाने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment