Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद पुलिस की गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई:आरोपी भीमसेन की 13.39 लाख की संपत्ति कुर्क, ASP-CO रहे मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद पुलिस ने जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। थाना रसूलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी भीमसेन पुत्र मान सिंह की कुल 13,39,070.04 रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीन तिवारी के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त भीमसेन पुत्र मान सिंह, निवासी ग्राम बुढाना, थाना ताजगंज, जनपद आगरा, ने संगठित रूप से अपराध कर अवैध चल-अचल संपत्ति अर्जित की थी। यह प्रकरण थाना रामगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2025 धारा 2/3 गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से संबंधित है। संपत्ति कुर्की की कार्रवाई धारा 14(1) के अंतर्गत अमल में लाई गई। कुर्क की गई संपत्तियों में खंदौली रोड, सत्ता कस्बा व तहसील एत्मादपुर, आगरा स्थित 50.166 वर्गमीटर क्षेत्रफल का एक आवासीय मकान शामिल है, जिसका मूल्यांकन 9,73,220.04 रुपये है। इसके अतिरिक्त, मौजा अहारत, तहसील एत्मादपुर, आगरा में गाटा संख्या 346 की आराजी संक्रमणीय भूमि में से 0.0813 हेक्टेयर भूमि भी कुर्क की गई है, जिसका मूल्यांकन 3,65,850 रुपये है। कुल कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य 13,39,070.04 रुपये है। अभियुक्त भीमसेन के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत विभिन्न थानों में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना रामगढ़, फिरोजाबाद और थाना ताजगंज, आगरा शामिल हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आदतन एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, चीन को पछाड़ा:गिनीज बुक में 1 घंटे में सबसे अधिक पौधे रोपने का रिकॉर्ड, मोदी ने गोद लिया था गांव
    Next Article
    टायर कारोबारी के हत्यारोपी का थाने में सरेंडर:मुरादाबाद में नमाज से लौटते कारोबारी को मारी थीं 3 गोलियां; भाई ने 4 पर दर्ज कराई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment