Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में पशुपालक ने बीमार भैंस के लिए किया कॉल:तकनीकी गड़बड़ी की वजह से घर पहुंची डायल- 112

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं के फैजगंज कस्बे में रविवार सुबह एक अजीब घटना सामने आई। वार्ड नंबर 4 के निवासी पशुपालक अजमेरी ने अपनी बीमार भैंस के इलाज के लिए पशु चिकित्सा हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल की। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से मौके पर पशु चिकित्सक के बजाय यूपी 112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) आ पहुंची। अजमेरी ने बताया कि भैंस की तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने तुरंत 1962 नंबर डायल किया। थोड़ी देर बाद उनके घर के बाहर सायरन बजाती हुई पुलिस गाड़ी आ गई। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो अजमेरी ने स्पष्ट किया कि यह कॉल पशु सेवा के लिए थी। तकनीकी गड़बड़ी का मामला पुलिस ने अजमेरी के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री की जांच की, जिसमें 1962 नंबर डायल होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने इसे तकनीकी गड़बड़ी मानते हुए पीआरवी को वापस बुला लिया। इस घटना के बाद फैजगंज में स्थानीय लोगों के बीच हेल्पलाइन नंबरों के बीच कॉल ट्रांसफर में हुई गड़बड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में दो बाइकें टकराईं:दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, घर का इकलौता था, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    पत्नी की गला दबाकर हत्या की, शव नाले में फेंका:कानपुर में घर की CCTV फुटेज डिलीट की, जेवर को लेकर हुआ था झगड़ा; 3 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment