Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टायर कारोबारी के हत्यारोपी का थाने में सरेंडर:मुरादाबाद में नमाज से लौटते कारोबारी को मारी थीं 3 गोलियां; भाई ने 4 पर दर्ज कराई FIR

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में टायर कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी मोहम्मद अरमान ने थाने में सरेंडर कर दिया है। इसके पहले उसने घटना के तुरंत बाद एक वीडियो जारी करके वारदात को कबूल करते हुए कहा था कि उसने कारोबारी को तीन गोलियां मारी हैं। क्योंकि उसने उसकी कमरे में बंद करके पिटाई कर दी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना शुक्रवार रात करीब 9.20 बजे कुंदरकी कस्बे की है। कुंदरकी कस्बे में ब्लॉक के पास रहने वाले अनीस अहमद पाशा (48 साल) की पाकबड़ा कस्बे में टायर की एजेंसी है। शुक्रवार को उन्होंने घर पर रोजा इफ्तार किया। नमाज अदा करने मस्जिद गए। रात करीब 9.20 बजे वह अपने भाई नफीस और बच्चों के साथ नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर एक नकाबपोश हमलावर घात लगाए बैठा था। जैसे ही वे पहुंचे, हमलावर ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही अनीस अहमद पाशा जमीन पर गिर पड़े, जबकि भाई ने भागकर जान बचाई। परिजन आनन-फानन में अनीस अहमद पाशा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वारदात के बाद कुंदरकी कस्बे के ही रहने वाले आरोपी मोहम्मद अरमान ने एक वीडियो जारी किया। इसमें वह पिस्टल दिखाते हुए कह रहा है कि कारोबारी ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था। कमरे में बंद कर पिटाई की थी। उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। उसे कारोबारी से जान का खतरा था, इसलिए यह कदम उठाया। उसने वीडियो में कहा कि उसने कारोबारी को तीन-चार गोलियां मारी हैं। घटना के कुछ देर बाद थाने पहुंचे मोहम्मद अरमान ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मृतक के भाई ने घटना में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोट दर्ज कराई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद पुलिस की गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई:आरोपी भीमसेन की 13.39 लाख की संपत्ति कुर्क, ASP-CO रहे मौजूद
    Next Article
    प्रयागराज के कौंधियारा में अंबेडकर की मूर्ति गायब:सूचना पर 100 से अधिक ग्रामीण जुटे, 7 दिन पहले ही लगवाई गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment