Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनुज श्रीवास्तव मीरजापुर प्रेस क्लब ट्रस्ट के अध्यक्ष चुने गए:नितिन अवस्थी मंत्री बने; नई कार्यकारिणी का गठन

    1 hour ago

    1

    0

    मीरजापुर प्रेस क्लब ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को नगर के कटरा बाजीराव स्थित एक होटल में आयोजित चुनावी बैठक में किया गया। इस बैठक में अनुज श्रीवास्तव को अध्यक्ष और नितिन अवस्थी को मंत्री चुना गया। चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी आकाश दूबे की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ। कार्यकारिणी में दीपक मिश्रा और मनीष रावत को उपाध्यक्ष, समर चंद्र को सह मंत्री, अमरेश मिश्र को कोषाध्यक्ष तथा मुकेश पांडेय को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि प्रेस क्लब ट्रस्ट हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने नई टीम से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाने तथा संगठन को अधिक सक्रिय बनाने की अपेक्षा की। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य राकेश द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और उनकी जिम्मेदारी सच को सामने लाना है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की अपेक्षा जताई। बैठक के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार और पत्रकारों के हित में कार्यक्रम आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संतोष ऊमर, राजकुमार उपाध्याय, पवन त्रिपाठी, जेपी पटेल, अखिलेश मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, अमित कुमार तिवारी, बद्री अग्रहरि, एसएम सबा, समीर वर्मा और रामलाल साहनी सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:गोवंश की हत्या करता था, 2 मई को अवशेष मिलने पर जांच में नाम सामने आया था
    Next Article
    लखनऊ में मुरली कृष्ण स्वामी महाराज का आगमन:3 मई को अलीगंज में देंगे कृष्ण भावनामृत पर प्रवचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment