Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनुप्रिया पटेल बोलीं- दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए:कानपुर में इंडी गठबंधन पर किया तंज; कहा- हम सिद्धांतों से समझौता नहीं करते

    1 day ago

    1

    0

    अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा की पीडीए रथयात्रा और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। कहा- इनका गठबंधन तो ऐसा लगता है, जैसे दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए। इनके गठबंधन में एक-दूसरे के गढ़ से एक-दूसरे को चुनौती देने का काम किया जा रहा है। एक भी कार्यक्रम संयुक्त रूप से नहीं हो रहे। लेकिन, चुनाव साथ लड़ने की बात करते हैं। हम सब तो यह देखकर आनंद ले रहे हैं। कहीं न कहीं आपसी सामंजस्य बिगड़ा हुआ है। एनडीए गठबंधन आने वाले चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने जा रहा है। शनिवार को अनुप्रिया पटेल कानपुर के घाटमपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं। कैप्टन सुखवासी जनता स्मारक महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा- कानपुर मेरी जन्मस्थली है। आपके बीच आना परिवार के बीच आने जैसा महसूस होता है। आप सबके प्रेम से अपना दल यूपी में एक राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरा है। इस दौरान विधायक सरोज कुरील ने अनुप्रिया को 101 किलो की फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। 3 तस्वीरें देखिए बोलीं- एनडीए गठबंधन मुट्ठी की तरह मजबूत अनुप्रिया ने कहा- डॉ. सोनेलाल पटेल ने 1995 में पार्टी बनाई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में जब अपना दल (एस) के 9 विधायक जीते थे, तब जय कुमार जैकी को मंत्री बनाया गया था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपना दल (एस) के 13 विधायक हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना दल (एस) लोकसभा में पहुंचा। कानपुर की बेटी (अनुप्रिया) को मिर्जापुर की जनता ने अपनी बेटी मानकर चुनाव जिताया। उन्होंने कहा- एनडीए 5 दलों की मजबूत मुट्ठी है। हमारी पार्टी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करती। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की रिकार्ड जीत होगी। हमारे कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहते हैं अनुप्रिया ने कहा- 2027 के चुनाव के लिए हमारी पार्टी पूरी तरह तैयार है। हमारे कार्यकर्ता वैसे तो 365 दिन जनता के बीच में बने रहते हैं और 5 साल लगातार बने रहे हैं। फिलहाल हमारे कार्यकर्ताओं की यही कोशिश है कि संगठन में अगर कहीं किसी प्रकार की कोई कमी है, तो उसको दुरुस्त किया जाए। सपा-कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाने में लगी है अनुप्रिया ने कहा- एक बार फिर NDA गठबंधन का मुकाबला ऐसे दलों से होने जा रहा, जो झूठ के बल पर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। सपा-कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाने में जुटी हैं। आने वाले चुनाव में इन बहरूपियों से सावधान रहें। ये लोग फिर डकैती डालने आ रहे हैं। जब सरकार में थे, तो इनकी नजर में पिछड़ों और दलितों की कोई कीमत नहीं थी। हमने NEET में पिछड़े वर्ग के आरक्षण की मांग उठाई अनुप्रिया ने कहा- नीट की परीक्षा में पिछड़े वर्ग का आरक्षण नहीं था। मांग की जा रही थी। तब यूपीए की सरकार को सपा का समर्थन था। जब अपना दल को लोकसभा में पहुंचया, तो हमने PM से मांग उठाई। इसके बाद पीएम ने NEET में आरक्षण लागू किया। यह न्याय की पार्टी है, जो न्याय के लिए लड़ती है। इसलिए इसे और मजबूत करें। सपा की सरकार ने जाति जनगणना नहीं कराई थी, क्योंकि इनका पिछड़ा वर्ग की गिनती कराने का कोई इरादा नहीं है। जबकि, ये लोग पिछड़ा वर्ग का हितैषी होने का ढिंढोरा पीटते हैं। बारिश में जनसैलाब बता रहा कि नेता ने काम किया अपना दल (एस) से बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अनुप्रिया पटेल को मातृशक्ति का स्वरूप बताया। कहा- हमारी पार्टी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने का काम करेगी। विधायक सरोज कुरील ने कहा- घाटमपुर क्षेत्र में विकास हुआ है। मैं यहां की बहू हूं। मैंने विधायक नहीं, बल्कि सेवक बनकर लोगों के बीच काम किया है। अगर दोबारा मौका मिला, तो चुनाव लड़कर लोगों की सेवा करूंगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से की मुलाकात, नितिन नवीन से भी मिलेंगे, राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की संभावना सीएम योगी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम ने उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। सूत्रों के मुताबिक, सीएम ने यूपी में होने वाले पीएम के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। सीएम यूपी में आने वाले दिनों में जिन परियोजनाओं का पीएम के हाथों उद्घाटन और शिलान्यास होना है, उनकी लिस्ट भी लेकर पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 308 पहियों वाले महाबली ट्रक का VIDEO:बेल्जियम का पार्ट लाया; 100 फीट लंबा, दिनभर में चलता है सिर्फ 20 किमी
    Next Article
    रवि किशन ने भाजपा पार्षद से पूछा-सपा जॉइन कर लिया?:गोरखपुर में जलभराव की शिकायत पर भड़के; दोबारा फोन नहीं उठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment