Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रवि किशन ने भाजपा पार्षद से पूछा-सपा जॉइन कर लिया?:गोरखपुर में जलभराव की शिकायत पर भड़के; दोबारा फोन नहीं उठाया

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन शनिवार को भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पर भड़क गए। जलभराव की शिकायत को लेकर दोनों के बीच फोन पर जमकर बहस हुई। रवि किशन ने पार्षद पर सपा नेता बनने का आरोप लगा दिया। रवि किशन ने कहा, “जलभराव खत्म करने के लिए सब मशीन चालू बा। सपा जॉइन कर लिए क्या?” इस पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने उन्हें टोका और कहा, “कैसे बात कर रहे हैं। आपने क्या बसपा ज्वाइन कर ली है?” इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विश्वजीत त्रिपाठी गोरखपुर के वार्ड नंबर 26 बेतियाहाता से भाजपा पार्षद हैं। उन्होंने रवि किशन से बातचीत के तीन वीडियो जारी किए हैं। आखिरी वीडियो में पार्षद ने दावा किया कि शिकायत के बाद रवि किशन ने उनका फोन नहीं उठाया। अब विस्तार से पढ़िए रवि किशन और पार्षद की बातचीत … 53 सेकेंड का पहला VIDEO पार्षद: अरे माननीय सांसद जी, प्रणाम! सांसद रवि किशन: जी, कहिए। पार्षद: और क्या हाल-चाल हैं? सांसद रवि किशन: बढ़िया-बढ़िया, कहिए। पार्षद: अरे, पूरा शहर डूब गया है। आप अधिकारियों को फोन करिएगा। पूरे वार्ड में स्थानीय जनता परेशान है। कम से कम सैकड़ों दुकानों में पानी घुस गया है। लोगों का लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। अब क्या कहा जाए। न तरकुलानी रेगुलेटर चालू है, न पाम पैराडाइज के सामने वाला रेगुलेटर खुला है। सांसद रवि किशन: अभी बात करते हैं... पार्षद: आपको पता नहीं है क्या? सांसद रवि किशन: अरे, हम यहीं पर हैं, सब देख रहे हैं। पार्षद: सांसद जी, देख रहे हैं तो चलिए, निकलते ही हैं। आखिर जनता का दुख-दर्द कौन देखेगा? आप नहीं देखेंगे तो... बताइए? सांसद रवि किशन: अरे पार्षद जी! पार्षद: जी। सांसद रवि किशन: निकले हैं, कहां बाड़ा? पार्षद: आप कहां हैं, बताइए? हम आ जाएं वहीं। हम यहीं तारामंडल में हैं, आप बताइए कहां हैं? सांसद रवि किशन: हम नौका विहार पे हैं। पार्षद: ठीक है, नौका विहार पर हम आ रहे हैं। रखिए आप। 1 मिनट 38 सेकेंड का दूसरा VIDEO सांसद: सब चालू बा। कहां बोला तरकुलाही? अभी सब चालू बा। अभी पता किए हैं, सब हमारे सामने खड़े हैं। पार्षद: अरे महाराज, अगर तरकुलाही और पाम वाला रेगुलेटर चालू होता तो वार्डों में पानी क्यों भरता? हम बता रहे हैं, 14 साल बाद ऐसी-ऐसी जगहों पर पानी लगा है, जहां कभी पानी नहीं लगता था। सांसद: अरे भाई... पार्षद: स्थिति यह है। आखिर इतना नाली-नाला किसलिए बना है? पानी भरने के लिए तो नहीं बना है, सांसद जी? सांसद: अरे, हम बोल तो रहे हैं यही कि... पार्षद: अगर रेगुलेटर सही समय पर ऑपरेट हो रहा होता, तो पानी भरता? सांसद: सब चालू हुआ है। सब केकरा के सुनावत बाड़ा हो? पार्षद: सांसद जी, आपको सुना रहे हैं। आपको ही सुना रहे हैं। सांसद: अरे भैया, पूरा चालू बा। ब्राह्मण देवता... ब्राह्मण देवता... पार्षद: अरे सांसद जी! यहां ब्राह्मण और उसकी बात नहीं है, महाराज। पूरा शहर डूब रहा है। आपको ब्राह्मण देवता, ब्राह्मण देवता दिख रहा है? सांसद: क्या सपा जॉइन कर लिए क्या? सपा वाली बात कर रहे हो? सपा के नेता हो गए लगता है? पार्षद: अरे, मतलब आप ऐसी बात बता रहे हैं कि 'सपा जॉइन कर लिए?' पानी अगर भर जाए तो क्या सपा आदमी जॉइन कर लिया? सांसद: अरे पूरा तरकुलाही, पूरा... पार्षद: आप क्या जॉइन कर लिए हैं, सांसद जी? आप बसपा जॉइन कर लिए हैं क्या? सांसद: हेलो, पार्षद जी? पार्षद: जी? सांसद: का हो गइलो? पार्षद: नहीं, आप बसपा जॉइन कर लिए हैं क्या? हम बोल रहे हैं कि हमने सपा जॉइन कर लिया है? सांसद: अरे क्या हो गईल? क्या हो गई अचानक? कैसे ऐसे बात करत बाड़ा? पार्षद: नहीं, ऐसे नहीं बात कर रहे। आप कह रहे हैं सपा जॉइन कर लिए हैं, तो आप बसपा जॉइन कर लिए हैं क्या? सांसद: अरे, सब चालू है। तरकुलाही चालू बा। पार्षद: तरकुलाही चालू है तो अधिकारियों से पूछिए कि पानी क्यों नहीं निकल रहा है। इतना तो आप पूछ ही सकते हैं। आप कह रहे हैं सपा जॉइन कर लिए हैं... 50 सेकेंड का तीसरा VIDEO विवाद के बाद भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी नौका विहार पहुंचे और वहां से तीसरा वीडियो जारी किया। वीडियो में पार्षद ने कहा कि शाम 6 बजकर 56 मिनट हो रहे हैं। सांसद रवि किशन ने उन्हें बताया था कि वह जनता के बीच नौका विहार में मौजूद हैं। पार्षद ने कहा कि वह नौका विहार पहुंच गए हैं, लेकिन सांसद वहां दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सांसद को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। पार्षद ने आरोप लगाया कि इसका मतलब है कि सांसद आम आदमी से ही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों से भी झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी तेज बारिश के दौरान स्थानीय सांसद को जनता के बीच होना चाहिए था। उन्हें वार्डों का निरीक्षण करना चाहिए था और देखना चाहिए था कि कहां पानी भरा है, कहां जल निकासी प्रभावित है और कहां पानी की निकासी ठीक है। पार्षद ने कहा, “सांसद जी ने मुझे कहा कि नौका विहार में हूं, तू कहां बाड़ा। हम फिलहाल नौका विहार में बाटी, लेकिन सांसद जी का पता नहीं है।” रवि किशन बोले- राजनीति बाद में, अभी शहर संभालना जरूरी भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि 15-19 साल में गोरखपुर में ऐसी बारिश नहीं देखी। कई इलाकों में पानी भर गया है, हालांकि अब धीरे-धीरे उतर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी तैयारी है और पंपिंग मशीनें काम कर रही हैं। लोगों से अपील की कि बारिश में घर से बाहर न निकलें। रवि किशन ने कहा कि राजनीति करने के लिए समय है, लेकिन फिलहाल शहर को संभालना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि अगले एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। दो घंटे में 100 एमएम से ज्यादा बारिश शनिवार शाम करीब दो घंटे में 100 एमएम से अधिक बारिश हुई। तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। लगातार पानी गिरने से नालियां और जलनिकासी के रास्ते भी दबाव में आ गए। अब जानिए कौन हैं भाजपा के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी विश्वजीत त्रिपाठी गोरखपुर नगर निगम में वार्ड 26 बेतियाहाता से पार्षद हैं। पहले वह सपा में थे। वह 2022 और उसके पहले 2017 में सपा से भी पार्षद बन चुके हैं। वर्ष 2023 में वह सपा की सीट से ही चुनाव लड़कर जीतने के बाद सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जनता से जुड़े मुद्दे पर हमेशा सदन में आवाज उठाते हैं। मांग नहीं पूरा होने पर धरने पर भी बैठ जाते हैं। विश्वजीत त्रिपाठी भाजपा में शामिल होने के बाद भी अपने बागी तेवर के लिए जाने जाते हैं। सदन में कई बार वह अपनी मांग को लेकर जमीन पर भी बैठे हुए नजर आते हैं। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से की मुलाकात, नितिन नवीन से भी मिलेंगे, राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की संभावना सीएम योगी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम ने उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। सूत्रों के मुताबिक, सीएम ने यूपी में होने वाले पीएम के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। सीएम यूपी में आने वाले दिनों में जिन परियोजनाओं का पीएम के हाथों उद्घाटन और शिलान्यास होना है, उनकी लिस्ट भी लेकर पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुप्रिया पटेल बोलीं- दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए:कानपुर में इंडी गठबंधन पर किया तंज; कहा- हम सिद्धांतों से समझौता नहीं करते
    Next Article
    विधानसभा चुनाव तक अयोध्या में ही रहेंगे चंपत राय:चढ़ावा चोरी की जांच पूरी होने के बाद ऐसा क्यों हो रहा, जानिए 5 कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment