Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनियंत्रित होकर बाइक सवार पुल से नहर में गिरे:एक बचा, चलाने वाला लापता, सर्च ओपरेशन जारी

    9 hours ago

    1

    0

    कुरावली के घिरोर रोड स्थित नहर पुल पर गुरुवार रात एक हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवक बाइक सहित नहर में गिर गए। इस हादसे में एक युवक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि बाइक चालक नहर में लापता हो गया। देर रात तक पुलिस और फायर टीम लापता युवक की तलाश में जुटी रही। जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर स्थित गांव नौली निवासी 27 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र दिनेश श्रीवास्तव अपने साथी ओमवीर श्रीवास्तव पुत्र राजकुमार निवासी राया, थाना जैथरा, एटा के साथ ग्राम कूकामई, कुरावली में महेश चंद्र के नाती की शादी में जा रहे थे। बाइक शैलेंद्र चला रहा था। गुरुवार रात करीब 9 बजे जब वे कुरावली के घिरोर रोड नहर पुल पर पहुंचे, तो सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की तेज रोशनी के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से बाइक पुलिया से टकराकर सीधे नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से ओमवीर को तुरंत नहर से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाइक चालक शैलेंद्र गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को नहर से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन शैलेंद्र का अब तक पता नहीं चल सका है। सीओ सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि दोनों युवक शादी में शामिल होने जा रहे थे और बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिसमें एक को बचा लिया गया है। थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि लापता युवक की तलाश जारी है। रात के अंधेरे और नहर में अधिक पानी होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है, जिसके पहुंचने पर अभियान और तेज किया जाएगा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से ओमवीर को तुरंत नहर से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाइक चालक शैलेंद्र गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को नहर से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन शैलेंद्र का अब तक पता नहीं चल सका है। सीओ सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि दोनों युवक शादी में शामिल होने जा रहे थे और बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिसमें एक को बचा लिया गया है। थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि लापता युवक की तलाश जारी है। रात के अंधेरे और नहर में अधिक पानी होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है, जिसके पहुंचने पर अभियान और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेत से भरा ट्राला डिवाइडर पर चढ़ा:पहाड़ी गेट चौराहे पर हादसा, बड़ा नुकसान टला, डिवाइडर क्षतिग्रस्त
    Next Article
    कानपुर में हल्दी समारोह में प्रेमी के घर प्रेमिका पहुंची:गर्लफ्रेंड बोली- मुझसे शादी का वादा कर संबंध बनाए, बिठूर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment