Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेत से भरा ट्राला डिवाइडर पर चढ़ा:पहाड़ी गेट चौराहे पर हादसा, बड़ा नुकसान टला, डिवाइडर क्षतिग्रस्त

    11 hours ago

    1

    0

    रामपुर के पहाड़ी गेट चौराहे पर गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि एक रेत से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे में हाईवे का डिवाइडर और रामपुर प्राधिकरण द्वारा लगाया गया एक पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। ट्राले को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर गंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। ट्राले के परिचालक गजेंद्र ने बताया कि वाहन उत्तराखंड के बाजपुर से रेत लेकर उत्तर प्रदेश के शाहबाद जा रहा था। उनके अनुसार, चालक एहसान (रामपुर निवासी) ने सामने से आई एक कार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्राला डिवाइडर पर चढ़ गया। कार चालक घटना के बाद सुरक्षित निकल गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को हटाने के लिए चालक एहसान निजी हैड्रा लेने गया है। घटना के दो घंटे बाद तक नगर पालिका या नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से कोई हैड्रा मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके कारण चालक को निजी व्यवस्था करनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि 28 दिसंबर 2026 को इसी स्थान पर एक लकड़ी से भरा ट्रक बोलेरो कार पर पलट गया था, जिसमें बोलेरो चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इस बार किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, जिससे बड़ी राहत मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत:शादी समारोह जा रहे थे, तीन युवक गंभीर हालत में झांसी रेफर
    Next Article
    अनियंत्रित होकर बाइक सवार पुल से नहर में गिरे:एक बचा, चलाने वाला लापता, सर्च ओपरेशन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment