Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:कन्नौज में अन्य तीन घायल, दो की हालत गंभीर

    18 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक दो साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। यह घटना ग्राम रैयपुरा विशुनगढ़ मोड़ पर हुई। फर्रुखाबाद के नगला रघोल निवासी कुलदीप (25) अपनी पत्नी उमा (22), दो साल की बेटी रागिनी और चचेरे भाई नीरज उम्र (30) वर्ष के बाइक से तरिया रामनगर स्थित अपने मामा सत्यभान के घर जा रहे थे। सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को 100 सैया अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नीरज (30) को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप, उमा और रागिनी को प्राथमिक उपचार के बाद कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुलदीप और उमा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया के गंगापुर में महायज्ञ का ध्वजारोहण:28 मार्च से 5 अप्रैल तक होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ और यज्ञोपवीत संस्कार
    Next Article
    चंदौली में पिकअप-टैंकर की टक्कर, चालक केबिन में फंसा:जेसीबी की मदद से निकाला, जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment