Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में परिजनों ने बेटी की दहेज-हत्या का लगाया आरोप:एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में किरतपुर क्षेत्र के लोगों ने आज पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर अपनी बेटी दामिनी उर्फ सोनी की दहेज हत्या के मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने एसपी को एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा। पत्र में बताया गया कि उनकी पुत्री दामिनी उर्फ सोनी की मंडावर क्षेत्र में उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी थी। मामले में पति अभिषेक, सास रेखा, ससुर मुन्नू और देवर भूरे व अनिकेत के खिलाफ मंडावर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बेटी की मौत से पहले दी थी चेतावनी मृतका के पिता ने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि मरने से पहले उनकी बेटी ने उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने और पांच लाख रुपये की मांग की बात कही थी। उन्होंने यह भी बताया कि मई 2025 में भी उन्होंने ससुराल वालों को 50,000 रुपये दिए थे। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, परिजन ने जताया डर परिजनों का आरोप है कि आरोपी मुन्नू और भूरे उर्फ अनिकेत अभी भी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। परिजन का कहना है कि आरोपी कह रहे हैं कि पुलिस से बात हो गई है और उनका नाम मामले से हटा दिया जाएगा। कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, उन्हें गिरफ्तार करने और जेल भेजने की मांग की। इस दौरान हरवीर सिंह, समर सिंह, गुड्डू, मयंक राठी, समला, उमा देवी, सविता देवी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईस्कूल परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की मौत:रामपुर में बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, एक घायल, चालक फरार
    Next Article
    ताज महोत्सव में मधुबनी पेंटिंग्स लोगों को लुभा रही:कलाकार बोले- फूल के रस से बनाते हैं कलर, 2kg फूल से 100g तैयार होता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment