Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अरूण गोविल बोले मैं राम नहीं तुम्हारा भाई हूं:सेंट्रल मार्केट प्रकरण में महिलाओं से कहा- क्या होगा, कैसा होगा पता नहीं भगवान पर भरोसा रखो

    3 hours ago

    2

    0

    मैं भगवान नहीं तुम्हारा भाई हूं, आप लोग मेरा परिवार हो ये महिलांए मेरी बहन हैं। यह कहना है मेरठ के सांसद और अरूण गोविल का जिन्हें यहां राम के नाम से जाना जाता है। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल सेंट्रल मार्केट पहुंचे तो वहां प्रदर्शन कर रही महिलांए राम कहकर उनके सामने हाथ जोड़कर रोती नजर आई। मेरठ की सेंट्रल मार्केट में आवास विकास के खिलाफ चल रहे व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के 15 दिन सांसद अरुण गोविल उनके बीच पहुंचे इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से वार्ता की और प्रदर्शन को स्थगित करा दिया। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश है उसके अनुसार ही हमें और आवास विकास को कार्य करना होगा। लेकिन सरकार लगातार आप लोगों का संज्ञान ले रही है और निश्चित रूप से आपको न्याय मिलेगा। मैंने मुख्यमंत्री और वकीलों से की बात अरूण गोविल ने महिलाओं से कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं आज 15 दिन बाद आया हूं तो मुझे इस प्रकरण का कुछ पता नहीं है। बल्कि मैं लगातार सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से और यहां तक के मंख्यमंत्री से भी मैंने इस मामले को लेकर वार्ता की है। हमारा पक्ष मजबूती से सुप्रीम कोर्ट में रखा जाएगाऔर न्याय मिलेगा। जो होगा अच्छा होगा उन्होंने कहा कि लोग अक्सर भगवान से जब कुछ मांगते हैं तो यह नहीं देखते की वह अच्छा है या बुरा। हमे भगवान से यह प्रार्थना करनी है कि जो हमारे लिए अच्छा हो वह होना चाहिए। इसके साथ उन्होंने इस प्रकरण में राहत के संबंध में कहा कि क्या होगा, कैसे होगा, कब होगा इस बात का किसी को कुछ नहीं मालूम इसलिए भगवान से प्रार्थना कीजिए। नेता मत बनाओ मैं भाई हूं महिलाओं के बीच जब अरूण गोविल वार्ता के लिए पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस पर सांसद ने कहा कि नारे लगाकर मुझे नेता मत बनाओ मैं इनका भाइ बनकर ही ठीक हूं। हालांकि बाद तक भी लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। राम के किरदार से बाहर आने का प्रयास सांसद अरूण गोविल विपक्ष द्वारा लगातार राम के नाम से ट्रोल किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लोग यह भी कहते हैं कि हम तो राम को लाए थे यह अब हमारे साथ क्या हो रहा है। ऐसे में अब सांसद का यह कहना कि मैं राम नहीं हूं कहीं न कहीं खुद को उस किरदार से अलग करने के लिए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:20 दिन पहले मायके से लौटी थी ससुराल, भाई बोला- चल रहा था पत्नी-पत्नी में विवाद
    Next Article
    बोर्ड परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं ने फहराया परचम:हाईस्कूल की टॉप 10 में 12 बालिकाओं के नाम, इंटर में टॉप 10 छात्र-छात्राएं रहीं बराबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment