Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:20 दिन पहले मायके से लौटी थी ससुराल, भाई बोला- चल रहा था पत्नी-पत्नी में विवाद

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के सिगरा थानाक्षेत्र के जयप्रकाश नगर पुलिया के पास किराए के मकान में रहने प्रिंस सिंह की पत्नी शिल्पा सिंह (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की सूचना दामाद ने ससुर को दी साथ ही पुलिस को भी दी। जिसके बाद मौके पर सिगरा थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंचे मौसेरे भाई ने हत्या का आरोप लगाया और बताया कि 20 दिन पहले ही दीदी कई महीने बाद पति की मान-मनव्वल के बाद वापस आयी थी। क्योंकि इन लोगों का बहुत पहले से विवाद चल रहा था। लेकिन आज रात में उसने सुसाइड कर ली ये लोग कह रहे हैं। लेकिन ये हत्या है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को देखते हुए फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और साक्ष्य कलेक्ट करवाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मर्च्यूरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया- तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। सुबह में फांसी पर लटकने की मिली सूचना घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे शिल्पा सिंह के मौसेरे भाई शिवम् सिंह ने बताया - सुबह मौसा जी का फोन आया था कि दीदी ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद हम लोग मौके पर आये हैं तो उनका शव नीचे पड़ा हुआ है। जिसे पुलिस ने पंखे से लटकते हुए नीचे उतारा है। शिवम् ने बताया कि दीदी और जीजा का विवाह 2019 में जौनपुर के चंदवक में हुआ था। दोनों के दो बच्चे एक लकड़ा और एक लड़की है। काफी समय से चल रहा है विवाद शिवम ने बताया - दीदी और जीजा जी का शराब पीने को लेकर अक्सर झगड़ा होता है। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई और मामला सुलटाया गया। लेकिन कई महीनों से दीदी झगड़े के बाद अपने पिता यानी मौसा जी के पास मुंबई चली गई थीं। उसके बाद कई बार जीजा जी ने कोशिश की लेकिन दीदी ने शराब न पीने के वादे के साथ ही वापस जाने की जिद लगा रखी थी। 20 दिन पहले वापस आयीं थी दीदी शिवम ने बताया - दीदी को जीजा जी 20 दिन पहले ही यहां लेकर रखे थे। और उनसे बोले थे तुम्हारा ब्यूटी पार्लर खुलवा देंगे। उसकी तैयारी भी चल रही थी। 30 तारीख को ब्यूटी पार्लर खुलना था लेकिन आज दीदी ने सुसाइड कर ली। शिवम् ने बताया - दीदी ने दो दिन पहले फोन पर बताया था कि सास ने सारे गहने ले लिये हैं हमसे। उस दिन उसका दोबारा से झगड़ा हुआ था जीजा से। आत्महत्या नहीं हत्या है शिवम् ने आरोप लगाते हुए कहा - यह आत्महत्या नहीं है। यह हत्या है जिसे दीदी के ससुराल वालों ने अंजाम दिया है और उन्हें मारकर पंखे से लटका दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोन दिलाने के बहाने ठगी करने वाला गिरफ्तार:50 से ज्यादा लोगों को बना चुका है शिकार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तक फैला रखा जाल
    Next Article
    अरूण गोविल बोले मैं राम नहीं तुम्हारा भाई हूं:सेंट्रल मार्केट प्रकरण में महिलाओं से कहा- क्या होगा, कैसा होगा पता नहीं भगवान पर भरोसा रखो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment