Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपहरण नहीं, अपनी मर्जी से की शादी:चित्रकूट में लड़की बोली- 25 की हूं, जबरन शादी तय की थी; आर्य समाज में किया विवाह

    16 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले में कथित अपहरण के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जिस युवती के अपहरण की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी, उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। वायरल वीडियो में युवती ने खुद को 25 वर्षीय बालिग बताया है। उसने कहा कि वह पूरी तरह से होशोहवास में आदित्य सिंह चौहान के साथ आई है और उसने उससे विवाह कर लिया है। युवती का आरोप है कि उसके घरवाले जबरदस्ती उसकी शादी एक अधिक उम्र के युवक से तय कर रहे थे, जिससे वह सहमत नहीं थी। उसने यह भी दावा किया कि इस बात को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। वीडियो में युवती ने स्पष्ट किया है कि उसने आदित्य सिंह चौहान से आर्य समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है। उसने अपने परिजनों से अपील की है कि वे उसे परेशान न करें, न ही उसके पीछे आएं और न ही उसे ढूंढने का प्रयास करें। जानकारी के अनुसार, युवती की शादी 12 फरवरी को तय थी और इसकी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी थीं। हालांकि, तय तारीख से तीन दिन पहले ही वह अपने प्रेमी के साथ चली गई और विवाह कर लिया। सोशल मीडिया पर युवती द्वारा जारी किया गया आर्य समाज विवाह का प्रमाण पत्र भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। यदि युवती बालिग पाई जाती है और उसका बयान दर्ज हो जाता है, तो दर्ज अपहरण का मुकदमा कानूनी रूप से प्रभावित हो सकता है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो ने पूरे मामले को एक नया आयाम दिया है और यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट:देवला-सड़कड़ी खुमार मार्ग पर चेकिंग के दौरान फायरिंग, एक फरार
    Next Article
    संभल में दारुल उलूम मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू, VIDEO:285 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर बना, 8 मकान भी गिराए जाएंगे, SDM-CO मौके पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment