Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंगना रनौत मामले में आज होगी सुनवाई:किसानों के खिलाफ दिया था बयान, 29 जनवरी को पेश हुई थी पुलिस रिर्पाट

    1 hour ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर मामले में आज स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में सुनवाई होगी। कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस सुनी जाएगी। आगरा की स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए, अनुज कुमार सिंह की अदालत में कंगना रनौत के खिलाफ दायर प्रकरण पर आज अहम सुनवाई होनी है। मामला किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह से जुड़ा बताया गया है। कोर्ट ने पहले धारा 225 बीएनएस के तहत पुलिस से आख्या (रिपोर्ट) मांगी थी। थाना न्यू आगरा पुलिस ने 13 जनवरी 2026 को अपनी आख्या कोर्ट में पेश की थी। हालांकि, वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से अधिवक्ता सुखबीर सिंह चौहान, राजवीर सिंह और बीएस फौजदार ने पुलिस रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि पुलिस ने वादी और गवाहों के बयान तो दर्ज किए, लेकिन कंगना रनौत का व्यक्तिगत बयान नहीं लिया गया। उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसूया चौधरी द्वारा बयान दिया गया, जो कोर्ट के आदेश के अनुरूप नहीं है। इस पर कोर्ट ने स्पष्ट और संशोधित आख्या दोबारा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे और 29 जनवरी 2026 तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। 29 जनवरी को प्रभारी निरीक्षक न्यू आगरा राजीव त्यागी द्वारा तैयार की गई आख्या को उप निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने अदालत में पेश किया। हालांकि उस दिन बहस नहीं हो सकी थी। अब आख्या कोर्ट में प्रस्तुत हो चुकी है और आज दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी। कोर्ट की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bangladesh Election Results 2026 LIVE Updates: तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बंपर जीत की ओर बढ़ रही BNP
    Next Article
    पूर्व भाजपा विधायक के बेटे से 90.95 लाख की ठगी:Etoro के नाम पर फर्जी निवेश, ED–IT का डर दिखाकर ऐंठे पैसे, 6 महीने में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment