Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व भाजपा विधायक के बेटे से 90.95 लाख की ठगी:Etoro के नाम पर फर्जी निवेश, ED–IT का डर दिखाकर ऐंठे पैसे, 6 महीने में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई रकम

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 90,95,015 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि पूर्व भाजपा विधायक लाज कृष्ण गांधी के बेटे संजय गांधी हैं। उन्होंने साइबर क्राइम थाना में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 के बीच एक गिरोह ने उन्हें फर्जी निवेश योजना में फंसाकर लाखों रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए। रकम वापस मांगने पर ED और आयकर विभाग की जांच का डर दिखाकर और पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सदर बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी संजय गांधी पुत्र लाज कृष्ण गांधी ने अपनी शिकायत में बताया कि जुलाई 2025 में उन्हें एक मोबाइल नंबर से विक्रम नामक व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर ने खुद को सूरत निवासी बताया। संजय गांधी के अनुसार, वे उसे सूरत के व्यावसायिक दौरों के दौरान मिल चुके थे, हालांकि उसका सटीक पता उन्हें ज्ञात नहीं था। शिकायत में कहा गया है कि उक्त व्यक्ति ने स्वयं को 'Etoro Financial Company Limited' से जुड़ा बताया और एक आकर्षक निवेश योजना की जानकारी दी। निवेश संबंधी बातचीत GGFP नामक सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के माध्यम से कराई गई। आरोपी ने लाभ का दावा किया। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए विभिन्न व्यक्तियों के नंबर और कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के लिंक भेजे गए, जिन्हें कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि और आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म बताया गया। लगातार संपर्क और लाभ के आश्वासन के चलते संजय गांधी निवेश के लिए तैयार हो गए। पीड़ित संजय गांधी ने 19 जुलाई 2025 को कुलदीप कौर के नाम 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए। शिकायत के अनुसार, ये पहली लेन-देन थी। कुछ समय बाद उन्हें 11,866 रुपए वापस मिले, जिसमें 1,866 रुपए लाभ के रूप में दिखाए गए। तहरीर में कहा गया है कि शुरुआती लेन-देन में जानबूझकर लाभ लौटाया गया, ताकि विशवास हो सके और आगे बड़ी रकम निवेश की गई। शिकायत के अनुसार, जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 के बीच आरोपी पक्ष के निर्देश पर विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं से जुड़े कई बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई। कुछ रकम वापस नहीं की गई। संजय गांधी ने पुलिस को बताया कि कुल मिलाकर 90,95,015 रुपए का लेन-देन हुआ। सभी ट्रांजेक्शन की डिटेल है। जब बड़ी रकम फंस गई और भुगतान बंद हो गया तो पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया। आरोप है कि उन्हें बताया गया कि अधिक लेन-देन के कारण KYC औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी और कुछ निर्धारित सीमाएं पूरी करने के बाद ही लंबित राशि जारी होगी। इसके लिए उनकी कुल आय के अनुसार कुछ प्रतिशत अतिरिक्त पैसा जमा करने को कहा गया। शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद लगभग प्रतिदिन किसी न किसी बहाने से और पैसे की मांग की जाती रही। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने धमकी दी कि यदि मांगी गई राशि जमा नहीं की गई तो उनके खिलाफ ED द्वारा जांच शुरू करा दी जाएगी। साथ ही ये भी कहा गया कि शर्तों का पालन न करने पर उनकी लंबित राशि आयकर विभाग को भेज दी जाएगी। शिकायत में कहा गया है कि Etoro Financial Company Limited के नाम पर उनसे ठगी की गई। इसमें फर्जी निवेश एप्लिकेशन, व्हाट्सएप समूहों और लाभ से संबंधित दावों के जरिए लोगों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्तियों ने मिलीभगत और बेईमानी की नीयत से उनकी मेहनत की कमाई का गबन किया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। संजय गांधी ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी से निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने संबंधित बैंक खातों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंगना रनौत मामले में आज होगी सुनवाई:किसानों के खिलाफ दिया था बयान, 29 जनवरी को पेश हुई थी पुलिस रिर्पाट
    Next Article
    रिश्तेदारों ने कहा- फिल्मों में जाएगी तो शादी नहीं होगी:‘हीरोइन जैसी नहीं दिखती’ कहकर ऑडिशन में हुईं रिजेक्ट, ‘एनिमल’ से नेशनल क्रश बनीं तृप्ति डिमरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment