Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपनी चीजें अपने पास रखिए, मैं किसी और को बेच दूंगा...चीन का मिला साथ तो लूला ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

    15 hours ago

    1

    0

    लैटिन अमेरिका से लेकर वॉशिंगटन और बीजिंग तक फैली वैश्विक कूटनीति के बीच एक नया और बेहद तीखा मोड़ आ गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा ने अमेरिका के सख्त रवैये के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए बीजिंग (चीन) के साथ अपने नए व्यापारिक गठबंधन का खुलकर जश्न मनाया है। हाल ही में चीन ने ब्राजील को 'फुट-एंड-माउथ' रोग से मुक्त देश के रूप में आधिकारिक मान्यता दे दी है। चीन के इस फैसले की सराहना करते हुए राष्ट्रपति लूला ने इसे सीधे तौर पर अमेरिका की मनमानी का करारा जवाब बताया है।  गोइयास राज्य में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान वामपंथी नेता लूला का अंदाज बेहद आक्रामक और बेबाक नजर आया। अमेरिकी व्यापारिक दबाव को पूरी तरह खारिज करते हुए लूला ने मंच से दो टूक कहा कि अगर आप (अमेरिका) हमसे सामान नहीं खरीदना चाहते, तो कोई बात नहीं। मैं इसे किसी और को बेच दूंगा।इसे भी पढ़ें: भारत को ऑफर देकर रूस भरेगा Su-57 की पहली सफल उड़ान, पेंटागन से लेकर बीजिंग तक सब हैरान!लूला ने खुलासा किया कि हाल ही में अमेरिका और ब्राजील के व्यापार वार्ताकारों के बीच तीन बार उच्च स्तरीय मुलाकातें हुईं, लेकिन अमेरिकी टैरिफ (आयात शुल्क) के कड़े प्रस्तावों के चलते दोनों देश किसी भी समझौते पर नहीं पहुंच सके। लूला के इस बयान से साफ है कि ब्राजील अब आर्थिक मोर्चे पर सुपरपावर अमेरिका के सामने झुकने को तैयार नहीं है।अमेरिकी विदेश मंत्री पर फूटा गुस्साअपनी इस कहानी में राष्ट्रपति लूला ने न सिर्फ बाहरी बल्कि घरेलू विरोधियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने ब्राजील के दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। लूला ने कहा कि बोल्सोनारो ने खुद वाशिंगटन पर इस बात का दबाव बनाया कि वे ब्राजील पर भारी टैरिफ लागू करें। इसके साथ ही लूला के निशाने पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी रहे। रुबियो की तीखी आलोचना करते हुए लूला ने उन्हें सीधे तौर पर 'लैटिन अमेरिका विरोधी' करार दिया और कहा कि वे ब्राजील को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।बोल्सोनारो की सफाई और दूतावास का सन्नाटादूसरी तरफ, आरोपों से घिरे फ्लेवियो बोल्सोनारो ने इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर यह आग्रह किया था कि वे ब्राजील की कंपनियों पर किसी भी तरह का दंडात्मक टैरिफ न लगाएं। हालांकि, लूला के इस तीखे और कड़े बयानों के बाद कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज है, लेकिन ब्राजील स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस पूरे मामले और टिप्पणी के अनुरोध पर फिलहाल पूरी तरह चुप्पी साध रखी है।  चीन की इस नई मान्यता ने ब्राजील को एक बड़ा बाजार और अमेरिका के खिलाफ मजबूत कूटनीतिक ढाल दे दी है, जिसने ग्लोबल ट्रेड वॉर को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ohio में भारतीय की रफ़्तार का कहर, High-Speed Chase में गर्भवती प्रेमिका की मौत, Deportation तय!
    Next Article
    ISI-अंडरवर्ल्ड कनेक्शन: आरोपी हुजैफा हाशमी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment