Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना अश्लील फोटो किए अपलोड:हाथरस में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज, शिकायतकर्ता ने भेजे स्क्रीनशॉट

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस के साइबर थाने में एक व्यक्ति ने अपनी बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने और अश्लील सामग्री पोस्ट करने का मामला दर्ज कराया है। यह शिकायत सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी द्वारा की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी छोटी बहन की तस्वीर का उपयोग करके इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाई है। इस आईडी से अश्लील तस्वीरें और अभद्र भाषा वाले स्टेटस अपलोड किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपने फोन में इन अश्लील पोस्टों के स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिए हैं। उन्हें इस फर्जी आईडी के बारे में कुछ समय पहले पता चला था, जिसके बाद उन्होंने थाने में एक प्रार्थना पत्र भी दिया था। साइबर थाना पुलिस जांच में जुटी... शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि फर्जी आईडी बनाने वाले व्यक्ति ने अब इसका नाम बदल दिया है। उन्होंने प्रार्थना पत्र के साथ बदली हुई आईडी का यूआरएल (URL) भी संलग्न किया है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती की हत्या को लेकर अखिलेश यादव को पोस्ट:बोले- भाजपा कार्यकर्ता ने रेप के बाद मारा, CBI जांच की मांग
    Next Article
    फर्रुखाबाद में बदला मौसम का मिजाज: ऑरेंज अलर्ट जारी:60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, बादलों ने घेरा आसमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment