Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में बदला मौसम का मिजाज: ऑरेंज अलर्ट जारी:60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, बादलों ने घेरा आसमान

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई। मौसम के अचानक बदले इस रुख से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी ने चिंता भी बढ़ा दी है। तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ‘सचेत’ ऐप के जरिए फर्रुखाबाद जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिले में बारिश की संभावना है, वहीं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है। DM बोले- घरों में रहें, सावधानी बरतें जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, सुरक्षित भवनों में रहने और मोबाइल व संचार साधनों को चार्ज रखने की सलाह दी है। किसानों और पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। किसानों को राहत की उम्मीद वहीं दूसरी ओर किसानों ने इस संभावित बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। उनका कहना है कि खासकर मक्का की फसल को इससे फायदा मिल सकता है, जिससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना अश्लील फोटो किए अपलोड:हाथरस में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज, शिकायतकर्ता ने भेजे स्क्रीनशॉट
    Next Article
    पैर में गोली लगते ही हाथ जोड़ने लगा रेपिस्ट:लखनऊ में युवती को अगवाकर हैवानियत की थी, पुलिस ने खदेड़ा तो पलटा ऑटो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment