Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती की हत्या को लेकर अखिलेश यादव को पोस्ट:बोले- भाजपा कार्यकर्ता ने रेप के बाद मारा, CBI जांच की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में 23 मई को खालौर स्टेडियम के निकट एक युवती का नग्न शव मिलने का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक और एक्स अकाउंट पर पोस्ट जारी कर मामले को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्नाव में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा एक भाजपा कार्यकर्ता दरोगा भर्ती की तैयारी कर रही 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या में शामिल है। सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि युवती द्वारा थाने में शिकायत किए जाने के बाद उसकी स्कॉर्पियो वाहन के अंदर गला दबाकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को कानपुर से सैकड़ों किलोमीटर दूर बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में लाकर निर्वस्त्र अवस्था में फेंक दिया गया। अखिलेश यादव ने यह भी बताया कि युवती की पहचान न होने के कारण पुलिस द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे मामले को लेकर और भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे लगातार सवालों के घेरे में हैं और ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था की स्थिति को उजागर करती हैं। अखिलेश यादव ने मामले की तत्काल सीबीआई जांच कराने की मांग की ताकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो सके। उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। सोशल मीडिया पर दिए गए संदेश में उन्होंने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए उन्हें असफल मुख्यमंत्री बताया और इस जघन्यतम अपराध के गुनाहगार अपने भाजपाई साथी पर क्या कार्यवाही करने का तंज कसा। खालौर स्टेडियम के पास मिले शव की पहचान और उससे जुड़े घटनाक्रम को लेकर अब बुलंदशहर के साथ-साथ उन्नाव और कानपुर तक विभिन्न एजेंसियों की जांच और कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में बाहर की दवाएं लिखने पर डॉक्टर निलंबित:प्रति कुलपति को शो-कॉज नोटिस, कुलपति के पूर्व OSD के खिलाफ FIR के निर्देश
    Next Article
    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना अश्लील फोटो किए अपलोड:हाथरस में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज, शिकायतकर्ता ने भेजे स्क्रीनशॉट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment