Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपनी जनता पार्टी ने यूजीसी कानून लागू करने की मांग:भदोही में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

    6 hours ago

    1

    0

    भदोही में अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी कानून 2026 को तत्काल लागू करने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यूजीसी कानून उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और संविधान सम्मत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों के साथ होने वाले जातीय अपमान और भेदभाव को रोकना है। पार्टी का कहना है कि यह कानून उच्च शिक्षा में छात्रों की रक्षा और सुरक्षा को मजबूत करेगा। इससे छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा, जिससे सभी को समान अवसर मिल सकेंगे। इस अवसर पर प्रेम सागर, संदीप कुमार, विकास कुमार मौर्य, ओमप्रकाश, दीपू मौर्य, प्रदीप कुमार, श्यामधर, बंशीधर सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस भगदड़ मामले में महिला दरोगा की गवाही:भीड़ में खुद भी दब गई थी महिला दरोगा, अगली सुनवाई 5 मार्च को
    Next Article
    बागपत डीएम अस्मिता लाल ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित:ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 'जीरो वेस्ट' अभियान के लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment