Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत डीएम अस्मिता लाल ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित:ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 'जीरो वेस्ट' अभियान के लिए

    6 hours ago

    1

    0

    बागपत की डीएम अस्मिता लाल ने ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सफाई करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों को सम्मानित किया है। यह सम्मान फाल्गुन मेले को 'जीरो वेस्ट महोत्सव' के रूप में आयोजित करने में उनके योगदान के लिए दिया गया। डीएम ने सभी सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों ने डीएम अस्मिता लाल की इस पहल की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि पुरा महादेव मंदिर पर फाल्गुन और श्रावण मास में लगने वाले मेले को ऐतिहासिक तरीके से 'जीरो वेस्ट महोत्सव' के रूप में संपन्न कराया गया है। इसमें नगर पालिका के 100 से अधिक कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी नगर पालिकाओं में भी 'जीरो वेस्ट' अभियान के तहत काम होगा, जिसमें कचरे से उपयोगी वस्तुएं तैयार की जाएंगी। नगर पालिका कर्मचारी शिव ने बताया कि उन्होंने पुरा महादेव मंदिर पर अपनी ड्यूटी अच्छे से निभाई। उन्होंने बागपत कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया, जहाँ डीएम अस्मिता लाल ने उन्हें स्वयं सम्मानित किया। शिव ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें इस तरह सम्मानित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपनी जनता पार्टी ने यूजीसी कानून लागू करने की मांग:भदोही में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
    Next Article
    लखनऊ सिविल कोर्ट से पिस्टल बरामद:दो युवक पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए, एक पर NIA कोर्ट में चल रहा है केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment