Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में होटल के कमरे से 10 लाख रुपये गायब:बाराबंकी में दो कर्मचारियों पर चोरी का मुकदमा दर्ज

    19 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के एक होटल में शादी समारोह के दौरान कमरे से करीब 10 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। दुल्हन की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो होटल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। लखनऊ के गोमतीनगर एक्सटेंशन स्थित अलखनंदा अपार्टमेंट निवासी नीतू पाठक पत्नी अमित पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी गिरिशा पाठक के विवाह समारोह के लिए 20 से 23 फरवरी 2026 तक सफेदाबाद स्थित होटल रीगल शालीमार पैराडाइज में कमरे और हॉल किराए पर लिए थे। नीतू पाठक के अनुसार, 21 फरवरी को वह शादी के संगीत कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे होटल के कर्मचारी मनोज कुमार (निवासी अलीपुर, रायबरेली) और गोविंद (निवासी मझिगवां, रायबरेली) कमरा नंबर 102 की सफाई और चादर बदलने के बहाने पहुंचे। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने पलंग पर रखे नीतू पाठक के बड़े पर्स को चादर में लपेटकर उठा लिया। उस समय नीतू पाठक कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण इस पर ध्यान नहीं दे पाईं। पीड़िता के अनुसार, पर्स में रिश्तेदारों और अन्य लोगों द्वारा शादी में दिए गए शगुन और नेग के करीब 10 लाख रुपये रखे थे। उन्होंने बताया कि होटल के बेसमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में दोनों कर्मचारियों की संदिग्ध गतिविधि कैद हुई है। सीओ संगम कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। दोनों आरोपी कर्मचारियों को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपना दल (एस) पंचायत चुनाव में हर सीट पर लड़ेगा:प्रदेश सचिव ने फतेहपुर की मासिक बैठक में की घोषणा
    Next Article
    गोरखपुर में महिला लोको पायलट ने दौड़ाई ट्रेन:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे की शानदार पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment