Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपना दल (कमेरावादी) जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन:पल्लवी पटेल का आरोप- सोनेलाल पटेल का नाम बेचकर राजनीति हो रही

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गौतस्करी के आरोप में पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल को जेल भेजे जाने के विरोध में था। प्रदर्शन लगभग चार घंटे तक चला, जिसके बाद जिला प्रशासन से वार्ता हुई। वार्ता के बाद मीडिया से बात करते हुए पल्लवी पटेल ने प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फंसाया गया है। उनके अनुसार, जिस बड़े गैंग से जिलाध्यक्ष को जोड़ा गया है, उससे उनका कोई संबंध नहीं है। पल्लवी पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन से बातचीत के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जिलाध्यक्ष के खिलाफ आगे कोई नई कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही, उन्हें न्यायालय से जमानत मिलने में मदद की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अपना दल (एस) पर भी निशाना साधा। पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया कि मिर्जापुर में सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर जिला प्रशासन कठपुतली की तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से सक्रिय राजनीति कर रहे व्यक्ति की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पल्लवी पटेल ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम को बेचकर राजनीति की है, उन्हीं के इशारे पर यह साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौतस्करी में पहले पकड़े गए लोगों ने चार दिनों तक जिलाध्यक्ष का नाम नहीं लिया था, लेकिन बाद में सत्ता के दबाव में उन्हें मारपीट कर जबरन उनका नाम लिया गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं की गैरमौजूदगी पर पूछे गए सवाल के जवाब में पल्लवी पटेल ने कहा कि अपना दल (कमेरावादी) अपने सम्मान और हक की लड़ाई लड़ने में सक्षम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने बल पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में जनगणना 2027 की तैयारी:डिजिटल होगी देश की अगली जनगणना, मास्टर ट्रेनर्स 10 मार्च से देंगे जनपद स्तरीय प्रशिक्षण
    Next Article
    टेनिस बॉल क्रिकेट में लड़कियों ने भरा रोमांच:फाइनल मुकाबले में गीता वाटिका ने क्वींस 11 को 9 रन से दी शिकस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment