Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में जनगणना 2027 की तैयारी:डिजिटल होगी देश की अगली जनगणना, मास्टर ट्रेनर्स 10 मार्च से देंगे जनपद स्तरीय प्रशिक्षण

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में जनगणना-2027 के सफल कार्यान्वयन और संचालन की रूपरेखा तैयार की गई। DM ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। आजादी के बाद की 8वीं जनगणना, पूरी तरह होगी पेपरलेस बैठक में जनगणना विभाग के नोडल ऑफिसर ने बताया कि यह आजादी के बाद की 8वीं जनगणना होगी, जो जनगणना अधिनियम-1948 और नियम-1990 के तहत संपन्न कराई जाएगी। खास बात यह है कि इस बार की जनगणना पूरी तरह पेपरलेस होगी। इसके लिए फील्ड कार्य हेतु 700 से 800 प्रगणक नियुक्त किए जाएंगे और हर 6 प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर की तैनाती होगी। प्रत्येक परिवार से 34 सवालों की एक सूची भरवाई जाएगी। 30 जून तक पूरे होंगे प्रारंभिक कार्य, पोर्टल पर स्वगणना का विकल्प जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण, मकानों की गणना (HLO), जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) और आंकड़ों के सारणीकरण जैसे कार्यों को 30 जून, 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आम नागरिकों के लिए पोर्टल पर स्वगणना (Self-Enumeration) का प्रावधान भी रखा गया है, जिससे लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। 10 मार्च से शुरू होगा प्रशिक्षण, डैशबोर्ड से होगी निगरानी मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पहले ही पूरा हो चुका है और अब 10 मार्च से वे जनपद स्तर पर अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। ट्रेनिंग के लिए एक विशेष डैशबोर्ड तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन एंट्री, ट्रेनिंग बैच बनाना और स्थान नियत करने जैसे कार्यों की निगरानी की जाएगी। बैठक में एडीएम (वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी कांग्रेस कार्यालय में रोजा इफ्तार:यूपी प्रभारी, अध्यक्ष, इमरान प्रतापगढ़ी समेत नेताओं ने अमन-भाईचारे की दुआ की
    Next Article
    अपना दल (कमेरावादी) जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन:पल्लवी पटेल का आरोप- सोनेलाल पटेल का नाम बेचकर राजनीति हो रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment