Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपर मुख्य सचिव व जिलाधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण किया:व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और पौष्टिक चारा देने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश कुमार मेश्राम और जिलाधिकारी कविता मीना ने मंगलवार रात शहर के असौड़ा स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को गोशालाओं की व्यवस्थाएं हर हाल में दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मंगलवार रात लाव लश्कर के साथ अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम असौड़ा गौशाला पहुंचे। जहां उन्होंने गोवंश को पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक चारा उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जिसमें हरा चारा भी शामिल हो। गर्मी के मौसम को देखते हुए पशुओं के लिए पेयजल और छाया की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अस्थाई गो आश्रय स्थल असौड़ा गोशाला के निरीक्षण में कुल 50 गोवंश संरक्षित पाए गए। गोशाला में 175 क्विंटल भूसा, चार क्विंटल हरा चारा और 150 किलो चोकर उपलब्ध था। अपर मुख्य सचिव ने हरा चारा उत्पादन बढ़ाने और अधिक से अधिक भूसा संरक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी मिश्रा, उप जिलाधिकारी इला प्रकाश और पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में देर रात झमाझम बारिश:लखनऊ समेत 17 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; देश में सबसे गर्म रहा बांदा
    Next Article
    अखिलेश-राहुल के पुतला दहन से भड़का दरोगा:गजब है रवि किशन का महादेव राग; BJP के रात्रि विश्राम में ठुमके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment