Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में देर रात झमाझम बारिश:लखनऊ समेत 17 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; देश में सबसे गर्म रहा बांदा

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली है। झांसी में देर रात करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। वहीं लखनऊ- गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चली। आसमान में धूल का गुबार छा गया। मंगलवार सुबह लखनऊ और आसपास के जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, अमरोहा, औरैया, आगरा, मथुरा, महामायानगर, जालौन, फिरोजाबाद, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पुरवा हवा के कारण पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। लेकिन बुंदेलखंड में एक डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ गया है। उरई (जालौन) और बांदा लू की चपेट में रहे। बांदा में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, यह देश में सबसे अधिक और अप्रैल महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 के 47.4 डिग्री सेल्सियस का पिछला रिकॉर्ड टूट गया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद आज से गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। अगले 5 दिन में तापमान में 2-4°C की गिरावट आ सकती है। लू से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए… अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार इसके दृष्टिगत प्रदेश में कुछ स्थानों पर दोपहर में लू चलने के साथ कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार हैं। प्रदेश में मेघगर्जन के साथ वर्षा का नया दौर शुरू होने से 28 अप्रैल से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है जिससे लू की स्थितियों में सुधार की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से छिटपुट वर्षा का दौर शुरू होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के आसार हैं। इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- जून तक कैसा रहेगा मौसम? समझिए- गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी विदेश मंत्री 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे:दावा- अमेरिका को होर्मुज खोलने की पेशकश की, परमाणु मुद्दे पर बाद में बातचीत
    Next Article
    अपर मुख्य सचिव व जिलाधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण किया:व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और पौष्टिक चारा देने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment