Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Apple ने 23 अक्टूबर को iPod पेश कर संगीत की दुनिया में ला दी थी क्रांति

    13 hours ago

    1

    0

    स्टीव जॉब्स द्वारा वर्ष 1976 में स्थापित की गई कंपनी एप्पल को संचार क्रांति के अगुवा के तौर पर पहचाना जाता है। कंप्यूटर, मोबाइल फोन, आईपॉड समेत ढेरों उत्पाद तैयार करने वाली एप्पल के उत्पाद गुणवत्ता में सबसे बेहतर माने जाते हैं। एप्पल ने ही 2001 में 23 अक्टूबर के दिन आईपॉड को बाजार में पेश किया।छोटे से आईपॉड ने हजारों गीतों को श्रोताओं की जेब तक पहुंचाने का काम किया और इसे उस समय दुनिया का सबसे सफल तथा क्रांतिकारी उत्पाद माना गया। इसी तारीख में अपनी आर्म बॉल से लेकर फ्लाइट लेती गेंदों से दुनियाभर के बल्लेबाजों को चकमा देने वाले बिशन सिंह बेदी ने 23 अक्टूबर 2023 को अंतिम सांस ली। भारतीय स्पिन चौकड़ी की उस अबूझ पहेली ने कई साल तक भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान दिया था।देश-दुनिया के इतिहास में 23 अक्टूबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1764 : बक्सर की लड़ाई में मीर कासिम की हार। 1850 : महिलाओं के अधिकारों को लेकर अमेरिका में पहली बार राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन शुरू हुआ। 1940 : ‘फुटबॉल के जादूगर’ कहे जाने वाले पेले का जन्म।ब्राजील का यह खिलाड़ी अपने देश के लिए तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा। 1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज की रानी झांसी ब्रिगेड ने सिंगापुर में प्रशिक्षण शुरू किया। 1956 : बुडापेस्ट में व्यापक प्रदर्शन के साथ हंगरी की क्रांति का सूत्रपात।सोवियत शासन के खात्मे की मांग को लेकर हंगरी के लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। 1956 : विश्व शांति के लिए परमाणु ऊर्जा का योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से अंतररराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी। 1983 : आत्मघाती हमलावरों ने बेरूत में अमेरिका और फ्रांस की सेना की बैरक पर विस्फोटक से भरा ट्रक चढ़ा दिया, जिससे अमेरिका के 241 और फ्रांस के 56 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।2001 : एप्पल ने आईपॉड बाजार में पेश किया। नयी शताब्दी के शुरुआती वर्षों में इस उत्पाद ने संगीत के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया। 2004: जापान में भूकंप से 85 हजार लोग बेघर।2011: तुर्की (अब तुर्किये) में भीषण भूकंप से लगभग 582 लोगों की मौत। 2019: कैस सईद ने ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 2023 : भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन।उन्होंने एक पारी में 14 बार पांच विकेट और मैच में एक बार 10 विकेट चटकाए थे। 2025: नाइजीरिया की सेना ने बोको हराम के 50 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधानसभा चुनाव से पहले Uttarakhand Congress ने 70 क्षेत्रों के लिए शुरू की न्याय यात्रा
    Next Article
    सम्राट चौधरी ने IPRD समीक्षा में कहा, Social Media शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment