Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट में 75% अंक लाना होगा:पहले 60% अंक जरूरी था, कार्ड में नाम-पता बदलवाना फ्री

    18 hours ago

    2

    0

    अगर आपको नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, तो अब टेस्ट में पास होने के लिए 75% अंक लाना होगा। पहले टेस्ट में पास होने के लिए कम से कम 60% अंक जरूरी था। परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों का नया ड्राफ्ट तैयार किया है। इसके तहत कम से कम 30 मिनट का 'सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल' देखने के बाद टेस्ट पास करना जरूरी होगा। इसके अलावा सरकार ने आधार वेरिफिकेशन के जरिए ऑनलाइन मिलने वाली कुछ सर्विस की फीस माफ करने का प्रस्ताव दिया है। इसमें कार्ड में नाम, पता बदलवाने जैसी सर्विस शामिल हैं। वाटरप्रूफ PVC कार्ड मिलेगा अब नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या पुराना रिन्यू कराने पर आपको साधारण कागज के बजाय 'फॉर्म 7' वाला मजबूत और वाटरप्रूफ PVC कार्ड ही मिलेगा। ये दस्तावेज मान्य होंगे: पहचान, उम्र और पते के सबूत के तौर पर आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID, ई-राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस में 15 दिन में नाम-पता बदले जाएंगे अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस में अपना नाम, पता या कोई अन्य जानकारी बदलवाने के लिए आवेदन करते हैं, तो RTO अधिकारी को 15 दिन के अंदर आपका काम पूरा करना होगा या आवेदन खारिज करना होगा। यदि आपका आवेदन किसी वजह से रिजेक्ट किया जाता है, तो RTO को उसका सही और स्पष्ट कारण भी लिखित में बताना होगा। आधार वेरिफिकेशन से फ्री में नाम-पता बदलवाएं अगर आप ऑनलाइन अपने आधार वेरिफिकेशन के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस में नाम या पता बदलवाते हैं, तो आपसे एक भी रुपया फीस नहीं ली जाएगी। डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नाम, पता और अन्य पर्सनल डिटेल्स अपडेट करने का शुल्क पूरी तरह माफ करने का प्रस्ताव रखा है। 30 दिन में सुझाव और आपत्तियां मांगी गईं सरकार ने इस नए नियम का ड्राफ्ट जारी कर दिया है और आम जनता व विशेषज्ञों से 30 दिनों के भीतर सुझाव या आपत्तियां मांगी हैं। लोगों से मिले फीडबैक की समीक्षा करने के बाद ही इन नए नियमों को अंतिम रूप से लागू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन एपल स्टोर से सिर्फ 2 आईफोन खरीद सकेंगे:रिसेलिंग और जमाखोरी रोकने लिमिट लगाई, आईफोन डुओ की बिक्री कल से शुरू होगी
    Next Article
    Bhopal Murder Case : महबूबा के किए मां का कत्ल

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment