Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

    21 hours ago

    2

    0

    अमेरिका के एरिजोना राज्य के टक्सन में प्रेमिका की हत्या के आरोपी भारतीय छात्र को स्वदेश लौटने के लिये विमान में सवार होने से पहले जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। टक्सन पुलिस ने बताया कि पकड़े गये छात्र की पहचान वरूण बाचिगारी (20) के तौर पर हुयी है और वह यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में ‘बिजनेस एनालिटिक्स’ का छात्र है।पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ छह अगस्त को टक्सन स्थित एक अपार्टमेंट में जूलिसा रूबी सालाजार (19) की हत्या करने का आरोप है। टक्सन पुलिस विभाग के अनुसार बाचिगारी टक्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा, जहां से उसने जर्मनी के लिए उड़ान पकड़ी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की योजना जर्मनी से भारत जाने की थी लेकिन उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।जांचकर्ताओं ने बाचिगारी के खिलाफ हत्या और अपहरण के आरोप में गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। टक्सन पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने बर्लिन पुलिस के साथ मिल कर बाचिगारी को जर्मनी पहुंचते ही हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।जांचकर्ताओं का आरोप है कि बाचिगारी ने हत्या के बाद सालाजार का मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड ले लिया तथा अपराध छिपाने के प्रयास में पीड़िता बनकर उसकी मां को कई संदेश भेजे। इन संदेशों से सालाजार के परिवार को चिंता हुई, जिसके बाद उन्होंने उसकी कुशलक्षेम जानने के लिए पुलिस से संपर्क किया। पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान अधिकारियों ने उसका शव बरामद किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nashik-Pune Railway मार्ग में बदलाव का विरोध, Satyajeet Tambe हिरासत में लिए गए
    Next Article
    New York के पास नाव पलटने से मां और 5 महीने की बच्ची की मौत, ऑपरेटर पर केस दर्ज

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment