Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    New York के पास नाव पलटने से मां और 5 महीने की बच्ची की मौत, ऑपरेटर पर केस दर्ज

    22 hours ago

    2

    0

    न्यूयॉर्क, नौ अगस्त (एपी) अमेरिका में न्यूयॉर्क के बंदरगाह क्षेत्र में एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार एक महिला और उसकी पांच महीने की बेटी की मौत हो गई। नौका चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। अमेरिकी तटरक्षक बल ने रविवार को बताया कि अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं यह नाव अवैध रूप से किराये पर यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए तो इस्तेमाल नहीं की जा रही थी।अमेरिकी तटरक्षक बल के मुताबिक, 22 फुट लंबी ‘बेलाइनर स्पीडबोट‘ शनिवार रात करीब 10:25 बजे ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ के लिए प्रसिद्ध लिबर्टी द्वीप के पास पलट गई। अधिकारियों ने बताया, “पुलिस के पहुंचने से पहले 12 लोगों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया था। इसके बाद पुलिस के गोताखोरों ने 27 वर्षीय महिला और पांच महीने की उसकी बच्ची को पानी में से खोज निकाला।दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।” तटरक्षक बल के अनुसार, बाकी लोगों की हालत स्थिर थी। अमेरिकी तटरक्षक बल के न्यूयॉर्क सेक्टर के कमांडर कैप्टन डोरीन मैकार्थी ने कहा, “पिछली रात हुई इस घटना में लोगों की जान जाने से हमें बेहद दुख हुआ है। इस बेहद कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवार और उनके प्रियजनों के साथ हैं।हम अपनी सहयोगी एजेंसियों और उस मददगार नाव के बेहद आभारी हैं, जिसने तेजी से और बहादुरी से कार्रवाई करते हुए पानी से लोगों को निकालने में मदद की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना
    Next Article
    Syria और Russia के बीच हुआ समझौता, हमीमीम और टार्टस बेस का नियंत्रण सीरिया लेगा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment