Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Arvind Kejriwal ने मोगा में फूंका पंजाब चुनाव का बिगुल, बोले- मान सरकार ने पूरे किए सारे वादे

    7 hours ago

    1

    0

    पंजाब विधानसभा के लिये 2027 के चुनावों के वास्ते यहां अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत करते हुए, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगवंत मान सरकार ने अपना हर एक वादा पूरा किया है और लोगों से पार्टी को वोट देने की अपील की ताकि मान फिर से मुख्यमंत्री बन सकें। उन्होंने मतदाताओं को कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के खिलाफ आगाह किया और दावा किया कि सत्ता में आने पर ये पार्टियां मान सरकार की मौजूदा योजनाओं को बंद कर देंगी, उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग भाजपा को वोट देने के बाद “पछता रहे” हैं क्योंकि उसने आप सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं को “बंद कर दिया”। केजरीवाल आम आदमी पार्टी (आप) की ‘पंजाब खुशहाल रैली’ को संबोधित कर रहे थे, जहां पार्टी के अन्य नेताओं ने राज्य सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, जिसमें उसकी उपलब्धियों को उजागर किया गया।इस अवसर पर, मुख्यमंत्री मान, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और पार्टी के विधायक भी मौजूद थे। ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ योजना के बारे में बात करते हुए, उन्होंने महिला मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के पुरुषों को आप के पक्ष में वोट देने के लिए मनाएं। सभा को देखते हुए, केजरीवाल ने दावा किया कि वहां दो लाख से अधिक लोग मौजूद होंगे।उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पंजाब के इतिहास में इतनी बड़ी रैली कभी नहीं हुई है।” उन्होंने कहा, “पांच साल पहले, जब मैं आपसे वोट मांगने आया था, तब मैंने आपको कुछ गारंटियां दी थीं। उन्हें ‘केजरीवाल की गारंटी’ कहा जाता था। आज मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि मेरे छोटे भाई भगवंत मान ने ‘केजरीवाल की सभी गारंटियां’ पूरी कर दी हैं।हमने अपना एक-एक वादा पूरा किया है।” उन्होंने सभा से पूछा, “हमने कहा था कि हम मुफ्त बिजली देंगे। मुफ्त बिजली मिल रही है या नहीं? हमने कहा था कि हम तीर्थ यात्रा आयोजित करेंगे।क्या ‘तीर्थ यात्राएं’ हो रही हैं या नहीं? हमने कहा था कि हम मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। क्या मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए या नहीं।” आप सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी ने प्रत्येक महिला को प्रति माह 1,000 रुपये देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने “सबसे बड़ी गारंटी” बताया।उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि उस गारंटी को भी पूरा करने के बाद, आज मैं आपके सामने आया हूं।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना
    Next Article
    संसद की विशेष बैठक: 30 नवंबर से Lok Sabha और 2 दिसंबर से Rajya Sabha का सत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment