Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना

    7 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, मंत्रियों और विधायकों ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित संविधान दिवस के विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विधानसभा के समारोह द्वार के पास स्थित पुस्तकालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। कार्यक्रम का मुख्य विषय हरियाणा के गौरवशाली विकास के 60 वर्ष का सफर, विकसित हरियाणा के लक्ष्य को पूरा करने में जनभागीदारी और नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका था।कार्यक्रम के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों ने भी उनके साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस दौरान सभी ने संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाने वाला एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अपनाया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना।इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा
    Next Article
    Arvind Kejriwal ने मोगा में फूंका पंजाब चुनाव का बिगुल, बोले- मान सरकार ने पूरे किए सारे वादे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment