Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम Assam बाढ़ से दो और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 87 हुई

    1 hour from now

    1

    0

    गुवाहाटी, तीन अगस्त असम में बाढ़ से दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है जबकि सात जिलों में 1.28 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दोनों लोगों की मौत सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर जिले में हुई।बाढ़ प्रभावित सात जिलों चराइदेव, शिवसागर, धेमाजी, गोलाघाट, बिश्वनाथ, जोरहाट और लखीमपुर में 380 गांव तथा 14,230.148 हेक्टेयर कृषि भूमि अब भी जलमग्न है। असम में इस वर्ष बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। बाढ़ से प्रभावित कुल 1,28,071 लोगों में से 55,200 शिवसागर, 34,050 चराइदेव और 20,209 जोरहाट जिले के निवासी हैं।रविवार को पांच जिलों में 1.35 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। प्रशासन 38 राहत शिविरों का संचालन कर रहा है, जिनमें 11,066 विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया था। इसके अलावा 17 राहत वितरण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Bankipur और Datia उपचुनाव नतीजों पर कही यह बात
    Next Article
    Dakshina Kannada में भारी बारिश का अनुमान, स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment