Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम बाढ़ पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जताई चिंता, लोगों से राहत कार्यों में मदद करने की अपील की

    3 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, 29 जुलाई अभिनेत्री आलिया भट्ट ने असम में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताते हुए अपने प्रशंसकों से राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। असम में बाढ़ की स्थिति 19 जुलाई से शुरू हुई और इस प्राकृतिक आपदा ने वहां भारी तबाही मचाई है। आलिया भट्ट ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि तत्काल राहत की जरूरत है।उन्होंने लिखा, ‘‘इस समय देश के कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें असम सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है और वहां बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी हुई है। अब तक 60 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।पूरे परिवारों ने अपने घर, जमीन, पशुधन और कुछ लोगों ने अपने प्रियजनों को भी खो दिया है।’’ अभिनेत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति हर साल सामने आती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हर साल होता है और फिर भी हम इसके लिए तैयार नहीं रह पाते। असम को अभी तत्काल राहत की जरूरत है और लंबे समय तक पुनर्वास के लिए भी सहायता की आवश्यकता होगी।’’ उन्होंने कहा कि अगर लोग यह सोच रहे हैं कि वे किस तरह मदद कर सकते हैं तो वह आने वाले दिनों में जमीन पर काम कर रहे संगठनों के माध्यम से राहत प्रयासों में सहयोग के कुछ तरीके साझा करेंगी।नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। राज्य के सात जिले- शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, सोनितपुर और कामरूप मेट्रोपॉलिटन अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 21 राजस्व क्षेत्र और 622 गांव प्रभावित हैं।बाढ़ के कारण 45,341.98 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है। प्रभावित जिलों में घरों, मवेशी को रखने के स्थान और स्कूलों सहित विभिन्न बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP CM Mohan Yadav ने किसानों से बातचीत को बनाई कमेटी, क्या निकलेगा समाधान का रास्ता?
    Next Article
    Omar Abdullah और Mehbooba की जुबानी जंग में Afzal Guru और Maqbool Bhat की एंट्री से बड़ा 'राजनीतिक धमाका'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment