Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली:अमेठी में कमरे में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    57 minutes ago

    1

    0

    अमेठी के जायस कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर मुखेतिया गांव में शादी के दो महीने बाद एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बुधवार सुबह हुई इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान डीह थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी रीतू के रूप में हुई है। उसकी शादी 8 मई को मुबारकपुर मुखेतिया निवासी शिवबहादुर के बेटे शैलेन्द्र कुमार से हुई थी। शादी के बाद रीतू दूसरी बार ससुराल आई थी। शैलेन्द्र महाराष्ट्र में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात रीतू ने घर में सभी के लिए खाना बनाया और सामान्य बातचीत के बाद अपने कमरे में चली गई थी। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर रीतू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही जायस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले भी गांव पहुंच गए। ससुर शिवबहादुर ने बताया कि बहू के व्यवहार में कोई असामान्य बात नहीं दिखी थी। कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी स्कूल में बच्चे का गला दबाया, मौत:कौशांबी में ग्रामीणों ने स्कूल घेरा, DM ने पूरा स्टॉफ सस्पेंड किया
    Next Article
    शालिनी की मां बोली-बेटी को रस्सी से बांधकर रखा, पीटा:8 दिन पहले पति को बुलेट पर बिठाकर राइड पर निकली थी, इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment