Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शालिनी की मां बोली-बेटी को रस्सी से बांधकर रखा, पीटा:8 दिन पहले पति को बुलेट पर बिठाकर राइड पर निकली थी, इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट

    1 hour ago

    1

    0

    बर्रा में लव मैरिज के तीन महीने के बाद जान देने वाले सौरभ और शालिनी का बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान दोनों के परिजनों की पोस्टमार्टम हाउस में तीखी बहस भी हुई। परिजनों ने एक दूसरे पर आरोप मढ़े। मृतक शालिनी की मां पिंकी ने दामाद सौरभ पर बेटी के साथ अक्सर मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने के दौरान सौरभ ने बेटी को सीढ़ियों से धक्का दे दिया था। पिंकी ने आरोप लगाया कि सौरभ बेटी को घर नहीं भेजता था, बेटी जब भी घर आने की बात कहती तो वह उसकी पिटाई करता था। कई बार उसने बेटी के साथ मारपीट की थी, शालिनी ने उसे फोन पर बताया था। उन्होंने बताया कि मारपीट का विरोध करने पर सौरभ उनसे कहता था, कि मम्मी ये झगड़े तो अक्सर होते ही रहते हैं। मंगलवार दोपहर पिंकी की बेटी से फोन पर बात हुई थी, जिस पर उसने कहा था कि, मां मन में बहुत घबराहट हो, मिलने का मन है। उन्होंने मिलने को कहा तो सौरभ बोला कि–शाम को 5 बजे शालिनी की झाड़ फूंक कराने जाना है। तभी कहीं रास्ते में मुलाकात करा देंगे। शालिनी और सौरभ ने तीन महीने के भीतर ही ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजन भी नहीं दे सके। बेटी शालिनी की याद में की मां पिंकी थोड़ी–थोड़ी देर में पोस्टमार्टम हाउस में फफकती रही। थोड़ी–थोड़ी देर में वह बेसुध हो जातीं, परिजन पानी पिलाने की कोशिश करते तो वह इंकार कर देतीं। कहतीं–जब तक बेटी का मुंह नहीं देखेंगी तब तक पानी नहीं पिएंगी। उन्होंने कहा कि घर जाने की बात पर सौरभ मेरी बेटी को अक्सर मारता था, वो कहता था कि अगर तुम अपने घर गई तो हम मर जाएंगे। इसलिए बेटी घर नही आती थी। दिल्ली में रहने के दौरान सौरभ उर्फ टोनी ने बेटी को जीने से धक्का दे दिया था, जिससे उसके पैर में चोट लग गई थी। जिसपर सौरभ बेटी का इलाज कराने के लिए मंधना आया था। मंधना में इलाज कराने के दौरान सौरभ घर जाता तो बेटी उससे कहती कि हमे भी साथ लेकर चलो, जिस पर सौरभ और उसकी बहन ने बेटी को रस्सी से बांध दिया था। बेटी सौरभ के पैर पकड़ने लगी, घिसटती रही लेकिन सौरभ उसे लेकर नहीं गया। इसके बाद वह किसी तरह से छूट कर चौराहे तक पहुंची और फोन किया। तभी वहां सौरभ पहुंच गया, उसने बेटी से फोन ले लिया और मुझसे कहा था कि मम्मी गलती हो गई। पिंकी ने बताया कि उन्होंने बेटी से थाने में शिकायत करने की बात कही, जिस पर सौरभ हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। इसके बाद बेटी कानपुर आकर रहने लगी। सौरभ के डर से बेटी ने कभी अपने घर का पता हम लोगों को नहीं बताया। मंगलवार को दोपहर सौरभ से फोन पर बात हुई, जिसपर उसने बताया कि शालिनी पर कोई ऊपरी चक्कर है, जिसकी झाड़ फूंक कराने के लिए लिए जाना है। इस दौरान बेटी से भी बात हुई, जिस पर उसने बताया कि मम्मी बहुत घबराहट हो रही है, हमे घर बुला लो या घर आ जाओ। जिस पर सौरभ ने कहा कि पांच बजे बेटी को लेकर आ रहा हूं, लेकिन उससे पहले बेटी की मौत की घर आ गई। अब पढ़िए क्या बोले सौरभ के परिजन… सौरभ की मां कमला ने बताया कि 6 दिन पहले बेटे से बात हुई थी, उस दौरान मैं फैक्ट्री में काम कर रही थी, हालांकि उस दौरान बेटे ने फोन पर कुछ नहीं कहा। इसके बाद फैक्ट्री में काम करने वाले युवक सनी से बात कराने को कहा। इसके बाद शाम 8 बजे फोन पर बात की थी, जिस पर हमने उससे बोला कि बेटा हमे क्यों परेशान कर रहे हो। जिस पर उसने कहा कि मम्मी ऐसे ही बात कर रहे है, जिस पर शालिनी ने कहा कि अपनी मम्मी की रिकॉर्डिंग कर लो। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा, फिर बेटे ने फोन काट दिया। उन्होंने बताया कि बेटे ने उनसे कहा था कि हम शालिनी से परेशान हो गए है, शालिनी हमेशा बीमार रहती है। सब जगह दिखाया, लेकिन शालिनी ठीक नहीं हो रही थी। मंगलवार सुबह 9 बजे बेटे को फोन किया था, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। कुछ समय पहले बेटे ने 10 हजार रुपए मांगे थे। वहीं सौरभ के पिता नरेश ने बताया कि शादी के लिए राजी न होने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद बेटे से कई बार फोन पर बात हुई, जिस पर उसने कहा था कि पापा हम लोगों को घर बुला लो, लेकिन हमने कहा कि पहले लड़की के घरवालों से बात कर लो, उसके बाद ही हम रखेंगे। हम लोगों को डर था कि शादी के बाद घर आने पर कहीं लड़की के परिजन हम लोगों पर कोई आरोप न लगा दें। नरेश ने बताया कि भीमसेन चौकी में जब पंचायत हुई थी, तो युवती शालिनी अपने घरवालों के साथ जाने को राजी नहीं हो रही थी। पंचायत में कई लोग मौजूद थे। शालिनी के पिता उसके पैरों में सिर रखकर रोए थे, इसके बाद भी वह सौरभ के साथ ही रहने पर अड़ी रही। सौरभ ने भी शालिनी से कहा था कि, अपने घर चली जाओ, लेकिन वह नहीं मानी। इंस्टाग्राम पर मिली दोनों की प्यार भरी पोस्ट सौरभ की इंस्टाग्राम आईडी पर कुछ पोस्ट मिली, जिनमें दोनों बहुत खुश है। एक पोस्ट में सौरभ का चेहरा हाथों में भरे हुए शालिनी दिख रही है। वहीं दूसरी पोस्ट में शालिनी की चेहरा है, जिसमें शायरी है कि चांदी सोना एक तरफ, तेरा होना एक तरफ…. वहीं तीसरी पोस्ट में शालिनी की फोटो के साथ सौरभ ने लिखा MY Wife is My Everything… जबकि 21 जुलाई को की गई चौथी पोस्ट में शालिनी बुलेट चलाती दिख रही है, जबकि पीछे बैठा सौरभ उसका रील बना रहा है, जिसमें लिखा है Bike ride with wife
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली:अमेठी में कमरे में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    Next Article
    काशी से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ आज:सीएम योगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ, 27 राज्यों में रविदास के जन्मस्थली से जाएगी माटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment