Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम चुनाव- BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम:CM हिमंता 7वीं बार जालुकबारी से लड़ेंगे, एक दिन पहले कांग्रेस से आए सांसद बोरदोलोई को टिकट

    11 hours ago

    1

    0

    असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। इसमें सीएम हिमंता बिस्व सरमा सहित 88 नाम हैं। हिमंता अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है। भाजपा ने एक दिन कांग्रेस छोड़कर पार्टी जॉइन करने वाले सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इधर, प्रद्युत बोरदोलोई के BJP में शामिल होने के बाद उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। प्रतीक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा कि अब उनका कांग्रेस उम्मीदवार बने रहना सही नहीं होगा। प्रतीक ने कहा- मैं पूरी जिम्मेदारी और सम्मान के साथ मार्घेरिटा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहा हूं। यहां के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार को लेकर स्पष्टता और भरोसा मिलना चाहिए। मैं पार्टी का सदस्य बना रहूंगा और नेतृत्व जो जिम्मेदारी देगा, उसे निभाऊंगा। प्रतीक को कांग्रेस ने मार्घेरिटा सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां से उनके पिता 4 बार विधायक रह चुके हैं। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। 4 मई को मतगणना होगी। बीजेपी 126 में से 89 पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 37 में से असम गण परिषद (एजीपी) को 26, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 11 सीटें दी गईं हैं। केरल में बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी की उधर, केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। अब तक जारी दो लिस्ट में पार्टी 86 कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर चुकी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। सीएम चुने गए विधायकों में से होना चाहिए। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Uttam Nagar violence: Rahul Gandhi का BJP पर बड़ा हमला, बोले- नफरत की रोटी सेंक रही है
    Next Article
    नीतीश के कार्यक्रम में आलू-प्याज की लूट:कर्मचारी नींबू लेकर भागे; मुंगेर में सब्जियों से 'समृद्धि यात्रा' लिखा था; CM के जाते ही टूट पड़े लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment