Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'असम के CM मानसिक रूप से पागल हैं':गोरखपुर में कांग्रेसियों ने विवादित बयान को लेकर फूंका पुतला, FIR की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में कांग्रेस कमिटी की ओर से शुक्रवार को असम के सीएम हेमंत विस्वा सरमा का पुतला फूंका गया। कुछ दिन पहले उन्होंने मीडिया में कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और प्रवक्ता पवन खेड़ा को लेकर विवादित बयान दिया। जिसके विरोध में जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 'CM हेमंत विस्वा सरमा मुर्दाबाद' और बीजेपी नेताओं के खिलाफ जमकर नारे लगाएं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि असम के CM मानसिक रूप से पागल हो गए हैं। ऐसी भाषा का प्रयोग करने के लिए उनपर FIR होना चाहिए। उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेजा जाय। पढ़िए कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने क्या कहा इस दौरान दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि असम के CM हेमंत विस्वा सरमा मानसिक रूप से पागल हो गए हैं, विक्षिप्त हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष और मीडिया सेल चेयरमैन के खिलाफ आपत्तिजनक और घाटियां भाषा का प्रयोग किया। जिसको लेकर उनका हेमंत विस्वा शर्मा का पुतला दहन किया गया। और भाजपा के लोगों की ओर से लगातार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उसकी निंदा की गई है। यह संकल्प लिया गया है कि अगर ये लोग इसी तरीके से अपशब्दों का प्रयोग करते रहे तो इनके खिलाफ कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और सत्ता ने उखाड़ फेंकेगी। जेल भेजने की मांग की उन्होंने मांग की है कि सीएम हेमंत विस्वा सरमा के खिलाफ FIR हो और उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेजा जाय। जिससे आने वाले समय में भाजपा के लोगों में डर का वातावरण हो। समाज में जो नफरत की राजनीति, जो घृणा की राजीनीति ये लोग कर रहे हैं उसके खिलाफ लगाम लग सकें। इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी, इंद्रभूषण शुक्ला, प्रमोद नायक, हजारीलाल, विशाल, उत्कर्ष पांडेय, विक्रमादित्य, विनोद, अनिल सोनकर, प्रभात चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र शाही, शैलेंद्र, गौरव, प्रदीप, गणेश, महेंद्र नाथ, प्रदीप पटेल, सुनील सिंह, निर्मल वर्मा, प्रभात चतुर्वेदी, बाल गोविंद, सूर्य नारायण, रमसमुद्र राजू, संतोष, जयंत पाठक, मिनी उपाध्याय सदानंद और अजय मिश्रा मौजूद रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जसवंतनगर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
    Next Article
    कौशांबी में कांग्रेसियों ने फूंका हिमंता सरमा का पुतला:पुलिस ने छीना, नेताओं पर अभद्र टिप्पणी का विरोध, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment