Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जसवंतनगर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के धरवार ग्राम पंचायत के नगला नवल में शुक्रवार को 32 वर्षीय महिला अर्चना पत्नी रविंद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के समय अर्चना अपने घर पर अकेली थीं। उनके पति रविंद्र कुमार, जो पेशे से ट्रक चालक हैं, घर से बाहर गए हुए थे। मृतका का एक 9 वर्षीय पुत्र आरव है। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और अर्चना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्चना ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन किया था। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतका के भाई नंद प्रताप ने बताया कि अर्चना कुछ दिनों से बीमार थीं और उचित इलाज न मिलने के कारण परेशान थीं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घर में कुछ समय से पारिवारिक कलह चल रहा था। हालांकि, घटना कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें भी नहीं है। बताया गया है कि मृतका की सास का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि ससुर दृष्टिहीन हैं। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों को भी जांच के दायरे में लेकर चल रही है। मृतका के पिता बलवीर सिंह, जो करहल-मैनपुरी मार्ग स्थित भुजिया पुल के पास रहते हैं, को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन:2015118 मतदाता बढ़े, बढ़ने वालों में बड़ी संख्या में युवा मतदाता, मतदेय स्थलों पर लगी लिस्ट
    Next Article
    'असम के CM मानसिक रूप से पागल हैं':गोरखपुर में कांग्रेसियों ने विवादित बयान को लेकर फूंका पुतला, FIR की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment