Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम के राज्यपाल बागेश्वर धाम से महोबा पहुंचे:लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत साकार हो रहा

    8 hours ago

    1

    0

    असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में 301 कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महोबा पहुंचे। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युगांतरकारी नेता बताते हुए उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार होने की बात कही। राज्यपाल मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विशेष आमंत्रण पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लौट रहे थे। महोबा के विरमा भवन पहुँचने पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने बागेश्वर धाम में चल रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 301 बेटियों का पिता और भाई बनकर उनके जीवन में खुशियां लाना एक अत्यंत पुनीत कार्य है। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किए जा रहे गौ-पालन और भारतीय विद्याओं के संरक्षण को भी सराहा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम 'विकास और विरासत' को साथ लेकर चलने का एक अद्भुत उदाहरण पेश कर रहा है। महोबा से अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए राज्यपाल ने माँ चंद्रिका देवी के दर्शन किए और पुराने मित्रों से भेंट की। उत्तर प्रदेश की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में चारों ओर बिजली, पानी और सड़कों का जाल बिछा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को विशेष बधाई देते हुए कहा कि यूपी निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। विपक्ष के आरोपों पर सधा हुआ जवाब देते हुए राज्यपाल ने असम की सांस्कृतिक धरोहर और विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि असम माँ कामाख्या का धाम है, जहाँ महापुरुष शंकर देव और माधवदेव जैसे संतों ने सांस्कृतिक आंदोलन के जरिए प्रदेश की पहचान गढ़ी है। उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पूरा नॉर्थ ईस्ट, विशेषकर असम, रेल, सड़क और एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में लंबी छलांग लगा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:एक साल पहले हुई थी शादी, घर का गेट अंदर से बंद मिला
    Next Article
    भागीरथपुरम में महिला पहलवान खुशीपाल जीती कुश्ती:बीएसएफ जम्मू के पहलवान जावेद गनी ने शैतान सिंह को हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment