Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भागीरथपुरम में महिला पहलवान खुशीपाल जीती कुश्ती:बीएसएफ जम्मू के पहलवान जावेद गनी ने शैतान सिंह को हराया

    7 hours ago

    1

    0

    जगदीशपुर के भागीरथपुरम में बुधवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जावेद गनी ने दंगल केसरी का खिताब जीता, जबकि महिला वर्ग में खुशीपाल विजेता रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजेश विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने विजेता पहलवान खुशीपाल का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सहयोग राशि भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दंगल देखने के लिए मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा, और मुकाबलों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुरुष वर्ग के मुख्य मुकाबले में बीएसएफ जम्मू के पहलवान जावेद गनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल के शैतान सिंह को पराजित कर 'दंगल केसरी' का खिताब अपने नाम किया। महिला पहलवान खुशी ने आकांक्षा को हराया महिला पहलवानों ने भी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। अंतिम मुकाबले में खुशीपाल पहलवान ने आकांक्षा को शिकस्त देकर खिताब जीता। इसके अलावा, नेहा पहलवान ने झांसी की रोली पहलवान को हराया, और लखनऊ की सौम्या ने दिल्ली की नेहा को मात दी। पूरे महिला वर्ग के मुकाबलों में कानपुर की खुशीपाल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। प्रतियोगिता का संचालन गुड्डू पहलवान ने किया, जबकि अली रजा ने रेफरी की भूमिका निभाई और फुरकान गाजी दंगल प्रभारी रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में जगदीशपुर पुलिस और मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिव नरेश उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, भाजपा नेता आलोक सिंह (अली नगर), समाजसेवी यशवंत सिंह, शिवम पासी, सानू शुक्ला, शाहरुख खान और प्रभात शुक्ला सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम के राज्यपाल बागेश्वर धाम से महोबा पहुंचे:लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत साकार हो रहा
    Next Article
    लखनऊ में बी-फार्मा छात्र की संदिग्ध हालत में मौत:कमरे में अचेत अवस्था पड़ा मिला, जीआपी जवान अपने मकान में मृत मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment