Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम की युवती पर 6 बार चाकू से वार:नोएडा के कमरे में शराब की बोतल और गिलास मिले, पुलिस मोबाइल से खंगाल रही जानकारी

    4 hours ago

    1

    0

    बरौला गांव में पीजी में असम की 19 साल की युवती महक अहमद की हत्या के मामले में पुलिस की जांच कई अहम बिंदुओं पर आगे बढ़ रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महक पर चाकू से करीब 6 बार वार किए गए थे। इसके बाद अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में महक का शव मिला, वहां शराब की बोतल और गिलास भी मिला है। आशंका है कि वारदात के समय आरोपी रमन शराब के नशे में था। जिस समय दोनों के बीच विवाद हुआ था, उस दौरान भी रमन के शराब पीने की बात सामने आई है। पुलिस शराब की बोतल और गिलास को भी जांच का हिस्सा बना रही है। कमरे से मिला युवती का मोबाइल पुलिस को महक का मोबाइल फोन भी कमरे के आसपास से मिला है। इसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मोबाइल से फोटो, वाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और संपर्क सूची खंगाल रही है। इससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महक और रमन के बीच पहले से किस तरह का संपर्क था। जांच का एक बड़ा सवाल यह भी है कि महक रमन को कब से जानती थी। महक करीब तीन सप्ताह पहले ही असम के डिब्रूगढ़ से अपने माता-पिता को बिना बताए नोएडा आई थी। वह अपनी सहेली संजना के साथ बरौला में रह रही थी। हालांकि वारदात के समय संजना वहां मौजूद नहीं थी। संजना की गैरमौजूदगी भी जांच का अहम बिंदु पुलिस के मुताबिक जिस समय घटना हुई, उस दौरान संजना महक के साथ नहीं थी। वह करीब दो दिन बाद वापस आई। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महक रमन के संपर्क में कब आई और क्या दोनों के बीच पहले से कोई जान-पहचान थी। पुलिस महक के मोबाइल और रमन के मोबाइल की जानकारी का मिलान कर रही है। दोनों के बीच हुई बातचीत, फोटो और संपर्क में मौजूद लोगों की जानकारी भी जांची जा रही है। 8 अगस्त की कहासुनी के बाद क्या हुआ? जांच में सामने आया है कि 8 अगस्त की रात महक और उसकी सहेली संजना लॉबी में थी। इसी दौरान रमन अपने कमरे के बाहर शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। पुलिस मान रही है कि यह विवाद हत्या की घटना से जुड़ी अहम कड़ी हो सकता है। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह सिर्फ अचानक हुआ विवाद था या महक और रमन के बीच पहले से कोई विवाद या संबंध था। पोस्टमार्टम में अत्यधिक खून बहने से मौत की बात महक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पुलिस को पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अधिक खून बह जाने के कारण महक की मौत हुई। शरीर पर चाकू से करीब छह वार के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चोटों की प्रकृति, मौत का सटीक कारण और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य स्पष्ट होंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश मामले में नामजद आरोपी रमन वारदात के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उसके संभावित ठिकानों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवक की हत्या में पत्नी और ससुर गिरफ्तार:गला घोंटकर मार डाला था, तकरोही में घर के अंदर मिला था शव
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:इंजीनियर ने युवती पर 6 बार चाकू से वार किया, नोएडा के पीजी में असम की लड़की की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment