Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम राइफल्स जवान सत्येंद्र को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम-संस्कार:देवरिया में बेटे ने दी मुखाग्नि, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने श्रद्धांजलि दी

    6 hours ago

    1

    0

    देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह (36) का शनिवार दोपहर तीन बजे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पटनवा पुल के समीप छोटी गंडक नदी के तट पर असम राइफल्स के जवानों और स्थानीय पुलिस ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। शुक्रवार देर रात जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पटनवा पुल स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर ले जाया गया। जवान के 9 वर्षीय पुत्र विराट सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी मौके पर पहुंचकर जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सत्येंद्र सिंह की असम राइफल्स में करीब 7 साल पहले नियुक्ति हुई थी और वर्तमान में उनकी तैनाती शिलांग में थी। 8 जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा। साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान अपने पीछे पत्नी सिमला देवी, नौ वर्षीय पुत्र विराट सिंह और 10 वर्षीय पुत्री दिशा को छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में हनुमानजी का हुआ सहस्रार्चन:मानस कथा में मिला जीवन जीने का संदेश, मानस कथा में उमड़ी भीड़
    Next Article
    मेरठ में साइबर ठग की संपत्ति कुर्क:गैंगस्टर एक्ट के तहत 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment