Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में साइबर ठग की संपत्ति कुर्क:गैंगस्टर एक्ट के तहत 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत साइबर ठग अलाउद्दीन की लगभग 2.50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की। यह कार्रवाई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। कुर्की के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ सार्वजनिक मुनादी कराई गई। इसके बाद संपत्तियों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर उन्हें सील कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में नामजद गैंग लीडर अलाउद्दीन पुत्र अय्यूब, निवासी जामिया रेजीडेंसी, बिजली बंबा बाईपास ने साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम बाजोट स्थित चार प्लॉट और मेरठ रेजीडेंसी कॉलोनी में स्थित एक मकान सहित कुल पांच संपत्तियां कुर्क की गईं। इन संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 2.50 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि सर्किल रेट के अनुसार इनकी कीमत करीब 98.04 लाख रुपये है। अलाउद्दीन के खिलाफ मेरठ, अयोध्या और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। उस पर संगठित तरीके से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाकर अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान लोहियानगर पुलिस, तहसील और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने इस दौरान सार्वजनिक रूप से लोगों से साइबर अपराधियों से सावधान रहने की अपील भी की। अधिकारियों ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम राइफल्स जवान सत्येंद्र को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम-संस्कार:देवरिया में बेटे ने दी मुखाग्नि, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:खाटू श्याम से लौटी पत्नी और बेटे को लेकर स्टेशन से घर जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment