Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्पताल में भर्ती मरीज की गोली मारकर हत्या:अलीगढ़ के पॉश इलाके मैरिस रोड पर दो लोगों ने देर रात सिर में मारी गोली

    1 hour ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके में सोमवार देर रात अस्पताल में भर्ती मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी। मैरिस रोड स्थित रेणुका हॉस्पिटल के वार्ड में घुसे दो अज्ञात हमलावर ने मरीज के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच–पड़ताल शुरू कर दी है। ​सोते समय सिर में मारी गोली खैर के गांव अहरौला निवासी वेदपाल (32) मैरिस रोड स्थित रेणुका हॉस्पिटल में भर्ती थे। वेदपाल करीब डेढ़ महीने पहले एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दो दिन पहले रेणुका हॉस्पिटल में इलाज कराने आए थे, जहां उनको भर्ती कर लिया गया। सोमवार रात करीब 10:00 बजे जब वह अपने बेड पर थे, तभी दो युवक वार्ड में दाखिल हुए। वहां मौजूद तीमारदारों के बीच हमलावरों ने वेदपाल के सिर में नजदीक से गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ​सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ​घटना के वक्त वार्ड में वेदपाल की देखभाल के लिए एक व्यक्ति और बगल के बिस्तर पर दूसरा मरीज भी मौजूद था। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर घुसकर सरेआम हत्या करने की इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था और अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ​पुलिस जांच में जुटी ​सूचना मिलते ही थाना क्वार्सी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला रंजिश का लग रहा है, हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। उधर घटना की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:यूपी में फिर से राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू, कई जिलों में पार्षद नामित किए गए
    Next Article
    सीएम योगी 17 मार्च को विंध्याचल धाम पहुंचेंगे:नवरात्रि मेला तैयारियों की समीक्षा करेंगे, विश्वविद्यालय भी जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment